छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 19 मार्च को होना है। बार चुनाव को लेकर शुक्रवार को 48 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म लिया। फार्म खरीदने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अब तक कुल 125 अधिवक्ताओं ने फार्म खरीद चुके है। इधर, वोटर लिस्ट में जो नाम छूट गये थे उन नामों को जोड़ने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा।

इन्होंने जमा किये फार्म

नामांकन फार्म शुक्रवार को जमा होना भी शुरू हो गया हैं। कुछ अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को ही नामांकन फार्म जमा कर दिये जिनमें अध्यक्ष पद के लिए रतिन्द्रनाथ दास, उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार भौमिक, महासचिव के लिए सरित कुमार, अनिल कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए दिवेन्दू मंडल, सह कोषाध्यक्ष के लिए संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के लिए बसंत कुमार मिश्रा, अरविन्द सराईवाल, सुशील कुमार शर्मा, अजीत कुमार सिंह, आरपी तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए तनमंजय कुमार सिंह, एस सिंह, श्रीराम दूबे, एस खान, अजय भुइयां, पवन कुमार तिवारी, परमजीत कुमार

ट्रेन से गिरकर युवक घायल

चाईबासा से जमशेदपुर आ रहा मो। नवाज ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़बीड़-टाटा लोकल ट्रेन पकड़कर मो। नवाज अपने दो भाइयों के साथ कपड़ा खरीदने के लिए जमशेदपुर आ रहा था। चाईबासा से ट्रेन के खुलने के बाद वह बोगी के गेट पर खड़ा होकर सिर को बाहर निकाले हुआ था। इसी दौरान वह एक पोल से टकरा कर नीचे गिर गया। मो। नवाज की स्थिति गंभीर है। उसके सिर सहित पूरे शरीर में चोट आई है।