जमशेदपुर (ब्यूरो): इसे लेकर शुक्रवार को सोनारी मंडल की बैठक हुई। बैठक में 21 जनवरी को शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 22 जनवरी को 11000 दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इस दिन लोगों के बीच भोग का भी वितरण होगा। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित भाजपा महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष सह राम मंदिर कार्यक्रम के संयोजक विनोद सिंह ने सोनारी मंडल से इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि 550 वर्ष का प्रयास आज रंग लाया है। समस्त सोनारी ही नहीं पूरा देश राम मय हो चुका है। सोनारी मंडल के सभी कार्यकर्ता आमंत्रण पत्र बांटने से लेकर सभी कार्यक्रमों में बढ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं। कहा कि 22 जनवरी को सोनारी मंडल द्वारा मंडल के सभी घरों में दिवाली मवाई जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। बैठक में विरेंद्र प्रताप सिंह, महावीर सिंह, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, शंकर सिंह, शंभू राम, प्यारे लाल साहू, उदय ठाकुर, महेंद्र सिंह यादव, विष्णु हरपल, आशिष जयसवाल, उमंग, मानिक लाल साहू, किशोर साहू, बिराज दै, काजल मुखर्जी, कृष्णा यादव, नरेश प्रसाद, राज, आदित्य वर्मा, राहुल भट्टाचार्य, भोला गोराई, दीपक घोष, शंकर, पीयूष श्रीवास्तव, लालू, दिलीप साहू आदि उपस्थित थे।

जुगसलाई शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ 22 को

अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आगामी 22 जनवरी को जुगसलाई दु:खु मार्केट के निकट रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और शिवचर्चा का आयोजन होगा। इस संबंध में शनिदेव मंदिर के पुजारी दामोदर शनि बाबा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। दोपहर में प्रसाद वितरण के बाद महिलाओं की टीम द्वारा शिव चर्चा की जायेगी। शाम में 251 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी।