जमशेदपुर (ब्यूरो): छठी नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-2024 का आयोजन 19 से 23 मार्च तक तक बिष्टुपुर स्थित मोहन आहूजा स्टेडियम में किया जायेगा। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के विशिष्ट पैरा एथलीट खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून का प्रदर्शन करेंगे। इसमें पैरालिंपियन, विश्व चैंपियन और एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता शामिल होंगे। चैंपियनशिप में 20 से अधिक राज्यों के 370 से अधिक विशिष्ट पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वर्षो पुराने मोहन आहूजा स्टेडियम को जीर्णोद्वार कर नया लुक दिया गया है, जिसकी शुरुआत इस चैंपियनशिप से होगी। पुनर्निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन चाणक्य चौधरी ने किया।

शुभंकर &आरोहण&य डिजाइन

इस आयोजन के लिए एक विशेष शुभंकर &आरोहण&य डिजाइन किया गया है। आरोहण पैरा-बैडमिंटन बिरादरी में प्रगति और दृढ संकल्प का प्रतीक है, जो बाधाओं पर काबू पाने की भावना का प्रतीक है। एक तरह से यह पैरा-एथलीटों को विपरीत परिस्थितियों से उबरने के लिए प्रेरित करता है। चैंपियनशिप में एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में रोमांचक प्रतियोगिताएं होंगी, जहां एथलीट जीत के लिए अपनी गति, चपलता और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करेंगे। बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए मोहन आहूजा बैडमिंटन स्टेडियम में महत्वपूर्ण उन्नयन कार्य किया गया है। नवीनीकरण के मुख्य आकर्षण में नए लकड़ी के फर्श और अत्याधुनिक स्पोट्र्स एरेना लाइटिंग के साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण किया गया है।

सत्यनारायण मंदिर में मनाया फाल्गुन महोत्सव

बिष्टुपुर के मस्तानों द्वारा कोलकाता से आए 51 मस्तानों की टोली द्वारा फाल्गुन माह में रंग रंगिलो फाल्गुन महोत्सव का आयोजन बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनरायण मारवाड़ी मंदिर परिसर में किया गया। कोलकाता के ये सभी मस्ताने शौकिया तरीके से इस प्रकार के कार्यकम का आयोजन देश के विभिन्न स्थानों में करते हैं। इसमें कुल 55 सदस्य हैं और सभी मारवाड़ी हैं। इनका उद्देश्य खुद मस्ती में रहना, मस्ती करना, अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना और लोगों को मस्ती में झुमाना है। पूरे भारत वर्ष में विगत कई सालो में कई बड़े कार्यकमों का आयोजन ये कर चुके हैं। हालांकि, झारखंड के जमशेदपुर में यह पहला कार्यक्रम है। शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यकम का आगाज हुआ, जिसमें संतोष संघी, सुभाष मूनका, सुरेश आगीवाल एवं अरुण बाकरेवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यकम की शुरुआत की। सभी मस्तानों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मस्तानों द्वार निर्मित मस्ताना होली के रंग मस्तानों के संग किताब का वितरण समाज के लोगों के बीच किया गया। करीब 4 घंटे तक परिसर में उपस्थित 1500 से अधिक लोग झूमते, नाचते एवं मस्ती के रंग में रंगते नजर आए।