हिरणपुर थाना एरिया के हाथीगढ़ गांव में दो परिवारों के बीच हुई खूनी झड़प

क्कन्यक्त्र : पाकुड़ जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के हिरणपुर थानाक्षेत्र के हाथीगढ़ में शुक्त्रवार को एक जमीन विवाद में आठ आदिवासियों की दर्दनाक हत्या कर दी गई। दरअसल दो आदिवासी परिवारों के बीच चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ धारदार हथियार लेकर टूट पड़े, जिसमें एक महिला समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गयी। इस झड़प में छह लोग जख्मी भी हुए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के तीन ग्रामीण हैं। घायलों में भी दोनों ही पक्षों के लोग शामिल हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीर और पत्थर से कूचकर हत्या

हत्यारों ने बीच सड़क पर ही तीर और पत्थर से कूच कर लोगों की हत्या कर दी। एसडीपीओ कौशल किशोर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को ट्रक पर रखवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। अधिसंख्य ग्रामीण फरार हो गये हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। घटनास्थल पर पूर्व मंत्री साइमन मरांडी भी पहुंचे।

धान रोपने को लेकर बढ़ा विवाद

दो परिवारों के बीच करीब 118 बिघा जमीन को लेकर काफी पहले से विवाद चल रहा था। यहां घर जमाई को भी जमीन का हिस्सा मिलता है। ऐसे में एक पक्ष जमीन का हिस्सा घरजमाई को देना चाहता था, तो दूसरा इसका विरोध कर रहा था। शुक्त्रवार को इस जमीन पर धान रोपने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.दोनों पक्षों की ओर से ग्रामीण भी आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में तीर और पत्थर से कूच कर आठ लोगों की हत्या कर दी गई और सड़क पर ही शव छोड़ आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

इनकी हुई है मौत

मरनेवालों की पहचान चरण मुर्मू, हरिदास हलधर, कारी किस्कू, बसन मरांडी, बसन मरांडी की पत्‍‌नी, सुफल मरांडी, ठाकुर मरांडी और शिव मरांडी के रूप में की गई है।