JAMSHEDPUR: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में काफी देर तक धरना-प्रदर्शन के बाद जिला महाप्रबंधक धनंजय कुमार को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इसमें मानगो मदीना मस्जिद के पास अतिरिक्त ट्रांसफर्मर लगाने, आजादनगर में लोडशेडिंग बंद करने तथा जाकिरनगर रोड नं। 15, बगानशाही रोड नं। नौ, ओल्ड पुरुलिया रोड व नवाब खाटाल के पास जर्जर खंभों बदलने की मांग शामिल है। खान ने बताया कि आजादनगर में महज आठ घंटे बिजली मिल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बिजली नहीं रहने से पानी की भी परेशानी हो रही है। खान ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रशासन द्वारा मानगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 18 जून को रमजान शुरू हो रहा है, यदि बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष परितोष सिंह, पवन तिवारी, कयूम अंसारी, भवानी सिंह, मो। सैयद असलम, इजहार आलम, सद्दाम, शाहिद आलम, दिलशाद जुबैर, मो। असरफ, शहबाज खान आदि प्रजेंट थे।

--------------

पुलिस पार्क-पार्क ढूंढती रही मनचलों को

-पार्क में अश्लील हरकत करने वालों में डर का माहौल

-बुधवार को भी पुलिस ने चलाया अभियान

JAMSHEDPUR: पार्को में अश्लील हरकत करने वाले कपल्स को पुलिस ढूंढती रही, लेकिन किसी भी पार्क अश्लील हरकत करते कपल्स नहीं मिले। बुधवार को महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद दल-बल के साथ शहर के विभिन्न पार्को में अभियान चलाया। शाम में महिला पुलिस ने टेल्को एरिया में दस्तक दी। मिलनेनियम पार्क, थीम पार्क, हुडको पार्क में पुलिस गई लेकिन वहां कपल नहीं मिले।

जगन्नाथ लॉज में पुलिस की दस्तक

साकची थाना पुलिस ने जगन्नाथ लॉज में छापेमारी की। बुधवार की दोपहर पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस को अवैध देह व्यापार के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापामारी की। जगन्नाथ लॉज के एक कमरे में एक लड़का और लड़की मिले। दोनों को पुलिस साकची थाना ले आई। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि दोनों रिश्ते में चचेरे-भाई बहन हैं। जांच के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।