जमशेदपुर (ब्यूरो): आजसू सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जूम एप के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिला के साथ ही पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के अलावे जिला के सभी सदस्यों संग बारी-बारी सीधा संवाद और सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा प्रभारी के कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब अखाड़ा कार्यालय में संवाद हुआ।

विरोध दर्ज कराने को कहा

उक्त संवाद में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दोनों जिला के सांगठनिक मजबूती और सक्रिय सदस्यों के साथ जन विषयों को लेकर जनता से जुडऩे की सलाह दी साथ ही सभी पदाधिकारियों को जन संग्रह-धन संग्रह कार्यक्रम में आई शिथिलता पर सवाल खड़े करते हुए तेजी लाने और पार्टी से जुड़े सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने और छूटे हुए लोगों को जन संग्रह - धन संग्रह कार्यक्रम को मजबूती और प्रमुखता के साथ कार्य करने की सलाह दी। सुदेश महतो कहा कि वर्तमान सरकार में कई तरह के भ्रष्टाचार हुए हैं और उन सभी विषयों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने गांव के हर चौपाल पर पंचायत लगा कर पंचायत के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करने, राज्य के ताजा हालातों और विषयों को लेकर अपनी बातों को रखने और साथ ही क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विषयों पर सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराते हुए विरोध दर्ज कराने को कहा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के अलावे चंद्रगुप्त सिंह, नंदू पटेल, मुन्ना सिंह, फनीभूषण महतो, गीतांजलि महतो, संजय सिंह, अप्पू तिवारी शेरा पाजी, कुंदन सिंह, संतोष सिंह, माणिक महतो, शैलेंद्र सिन्हा, अरूप मल्लिक, संजय करुआ, लक्षुमन बाग, नवीन महतो,देवयानी दास,अभय सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, मंगल टुडू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।