-भालूबासा का रहने वाला है आकाश दत्ता

-स्टेट में मिला दूसरा स्थान

-ऑल इंडिया रैंकिंग में 144वां स्थान मिला है

JAMSHEDPUR: गुरुवार को जेईई एडवांस का रैंक डिक्लेयर कर दिया गया। इसमें जमशेदपुर के भालूबासा के रहने वाले आकाश दत्ता को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वह सिटी का टॉपर बना। आकाश के पिता मोबाइल रिचार्ज और रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। उसे ऑल इंडिया रैंकिंग में क्ब्ब्वां स्थान मिला है। जमशेदपुर से लगभग भ्00 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस में शामिल हुए थे। इनमें ख्क्भ् स्टूडेंट्स को ही सफलता मिली। आकाश जमशेदपुर पब्लिक स्कूल का स्टूडेंट है।

आईआईटी मुंबई में एडमिशन चाहता है आकाश

सिटी टॉपर आकाश आईआईटी मुंबई से इलेक्ट्रिकल ब्रांच से बीटेक करना चाहता है। आकाश ने कहा कि आईआईटी मुंबई के बाद उसकी दूसरी च्वॉइस आईआईटी दिल्ली है। वहां भी इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई करना चाहता है। इलेक्ट्रिकल नहीं मिलने पर कंप्यूटर साइंस दूसरा ऑप्शन होगा। आकाश के पिता मिहिर दत्ता एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं और मां रूमा दत्ता हाउसवाइफ हैं। आकाश ने बताया कि इस सफलता के लिए उसने क्फ्-क्ब् घंटे पढ़ाई की। जेईई की तैयारी करने वालों के लिए आकाश ने कहा कि बिना कड़ी मेहनत व पैरेंट्स के सहयोग के सफलता किसी के भी कदम नहीं चूमेगी। आकाश ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके फैमिली मेंबर्स का है। जेईई मेन में आकाश को फ्00 मा‌र्क्स मिले थे। एडवांस में फ्ब्भ् मा‌र्क्स प्राप्त हुए थे। उसके बाद वे टीचर्स को इसका श्रेय देना चाहते हैं। आकाश ने बताया कि नारायणा एकेडमी का टेस्ट काफी अच्छा रहता है। इस कारण वह एकेडमी के टेस्ट में शामिल होता था। आकाश के पैरेंट्स ने बताया कि वे बेटे सफलता से काफी खुश हैं। वे आकाश के सपने को पूरा करने में उसके साथ खड़े हैं।

जेईई एडवांस के टॉप टेन स्टूडेंट्स

नाम ऑल इंडिया रैंक

क्। आकाश कुमार दत्ता क्ब्ब्

ख्। सुमित खंडेलवाल फ्भ्0

फ्। कौशतव ब्रहम्मा 8म्ख्

ब्। सुनीत कुमार सिंह 907

भ्। उत्कर्ष त्यागी 979

म्। उत्कर्ष सिन्हा क्ख्ब्क्

7. अविनाश कुमार क्779

8. शुभम चौधरी क्8ख्0

9. अश्रि्वनी कुमार एम क्9भ्ख्

क्0. अमन राज ख्भ्ख्0

मैं बहुत खुश हूं कि अच्छा रैंक मिला है। मैं अपनी सफलता के लिए पैरेंट्स और टीचर्स को श्रेय देना चाहता हूं। पैरेंट्स का बहुत सपोर्ट रहा तभी सफलता मिली है। आईआईटी मुंबई से इलेक्ट्रिकल से बीटेक करने की इच्छा है। मेरा मानना है कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।

- आकाश दत्ता, जेईई एडवांस ऑल इंडिया क्ब्ब्वां रैंक

मेरे बेटे का सेलेक्शन एक सपने के सच होने जैसा है। हमारा हमेशा सपोर्ट रहा। वह जिंदगी में आगे बढ़े और उसके रास्ते को आसान बनाने का काम हमारा है। मेहनत करने वाला कहीं भी हो उसका कैसा भी बैकग्राउंड हो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

- मिहिर दत्ता, आकाश के पिता