CHAKRADHARPUR: अखिल भारतीय अनुसुचित जाति जन जाति रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल सचिव बीजे राव के चक्रधरपुर आगमन पर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। जोनल अध्यक्ष भीम रतन मुखी एवं मंडल सचिव सीआर महाली ने पुष्प गुच्छ देकर जोनल सचिव बीजे राव का स्वागत किया। मौके पर जोनल सचिव बीजे राव ने संवाददाताओं को कहा कि चक्रधरपुर मंडल में आए दिनों रेलवे के अधिकारी अनुसूचित जाति, जनजाति के कर्मचारियों के साथ र्दुव्यवहार व अत्याचार करते हैं। ऐसे अधिकारी को होश में रहने की जरूरत है। संघ ने अपना आपा खो दिया तो फिर उन्हें कोई नहीं बचा सकेगा। मंडल के अनुसूचित जाति जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति के ख्क् दिनों के दौरान फ्री सेलेक्शन को¨चग देनी चाहिए, जो यहां पर नहीं दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने ख्0क्फ् में संघ को प्रेम कार्यालय आवंटन करने का आदेश दिया है। मगर यहां के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक संघ को प्रेम कार्यालय नहीं मिल पाया है। इसके लिए डीआरएम के साथ वार्ता हुई है। डीआरएम ने आदित्यपुर में एससी एसटी ब्रांच कार्यालय खोलने के लिए ओबीसी कार्यालय के बगल में जगह का आवंटन किया है। जोनल सचिव बीजे राव ने कहा कि आईओडब्ल्यू अर¨वद कुमार ने कुछ दिनों पहले अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और जाति सूचक अपशब्द कहे। इस मामले में आईओडब्ल्यू अर¨वद कुमार दोषी पाए गए हैं। उसका तबादला केवल कागज में किया गया है। डांगुवापोसी रेल खंड में कार्य करने वाले सहायक लोको पायलटों को समय पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। रेलवे के नियम के अनुसार जिस सहायक लोको पायलट ने म्0 हजार किलोमीटर गाड़ी चलाई है। उसे ही पदोन्नति देकर रेलवे गुड्स लोको पायलट बनाती है। डांगुवापोसी रेल खंड छोटा खंड है। जिसके कारण सहायक लोको पायलट जो अनुसूचित जाति जनजाति के हैं, उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।