JAMSHEDPUR: शनिवार को गोविन्दपुर अशोक नगर में पड़ोसी ने अकेली महिला के घर में घुसकर गलत करने का प्रयास किया। महिला के पति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष ने मंगलसूत्र व सोने का चेन छीनने का आरोप महिला व उसके पति पर लगा दिया और थाना पहुंच कर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अशोक नगर निवासी पीडि़ता ने रविन्द्र सिंह, राजन सिंह, गजेन्द्र सिंह, आशा देवी, पानपति देवी के खिलाफ गोविन्दपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार अशोक नगर निवासी पीडि़ता का पति बीमार रहता है। एक माह में चार बार दिल्ली में काम के सिलसिले में जाता है और महिला घर में अकेली रहती है। पिछले सात माह से पड़ोसी रविन्दर सिंह महिला को परेशान कर रहा था। पति के घर में नहीं रहने के कारण रविन्दर महिला के घर में घुस गया और गलत करने का प्रयास करने लगा। पति को जब महिला ने बताया तो पति आरोपी से पूछने के लिये गया तो आरोपी ने पति की पिटाई कर दी और पाकेट से वेतन के छह हजार रुपये निकाल लिया। दूसरे पक्ष के रविन्द्र सिंह ने बजेन्द्र प्रसाद व उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि दोनों पति पत्नी रविन्दर के घर में घुस गये और रविन्दर की पत्नी पानपति देवी व आया कुमारी के साथ मारपीट कर सोने का मंगलसूत्र व चेन छीन लिया।