जमशेदपुर : लौहनगरी में गुरुवार को फिर एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई है। तीन दिनों में दो मरीजों की मौत व 53 संक्रमित मरीज मिले हैं। घाटशिला निवासी (39) पुरुष का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा था। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1054 हो गई है। वहीं, कुल तीन हजार 44 लोगों की जांच की गई। इसमें 15 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक घाटशिला में सात मरीज मिले हैं। वहीं, धालभूमगढ़ में दो मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर

51 हजार 653 हो गई है।

4550 लोगों का लिया गया सैंपल

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को चार हजार 550 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट अगले सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल

11 लाख 28 हजार 709 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

13 मरीज हुए स्वस्थ

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 13 मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 524 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 97.84 प्रतिशत है।

किस क्षेत्र में मिले कितने पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

धालभूमगढ़ : 02

बहरागोड़ा : 01

घाटशिला : 07

परसुडीह : 01

टेल्को : 01

सीतारामडेरा : 01

पटमदा : 01

सुंदरनगर : 01

वैक्सीन की हो गई है कमी

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को वैक्सीन की कमी साफ देखी गई। अधिकांश सेंटर बंद रहे, जिससे लोग काफी परेशान दिखे। वे वैक्सीन लेने पहुंचे तो देखा कि सेंटर बंद पड़ा हुआ है। गुरुवार को सिर्फ 545 लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज मिली। वहीं, 801 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल पांच लाख 70 हजार 809 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि एक लाख 41 हजार 780 लोगों ने दूसरी डोज ली है।