जमशेदपुर (ब्यूरो): सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा डांस झारखंड डांस, वॉइस ऑफ झारखंड और मिस्टर, मिसेज एंड मिस झारखंड के लिए ऑडिशन किया जा रहा है। यह ऑडिशन आगामी 23 दिसंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा।

कला-संस्कृति को बढ़ावा देना उदेश्य

सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि झारखंड में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उदेश्य से झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इंसमें डांस के लिए डांस झारखंड डांस, सिंगिंग के लिए वॉइस ऑफ झारखंड और मॉडलिंग के लिए मिस्टर, मिसेज एंड मिस झारखंड का आयोजन होगा। इशका पहला ऑडिशन 26 नवंबर को धनबाद के एलसी रोड स्थित यूनियन क्लब में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को रांची स्टेशन रोड स्थित होटल द सैनेट में हो चुका है। तीसरा ऑडिशन सह सेमीफाइनल 23 दिसंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। इसके बाद घामी 20 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होगा, जिसका आयोजन टेल्को क्लब में होगा। उन्होंने कहा कि ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री उपस्थित रहेंगी। इस झारखंड बिगेस्ट फेस्ट की कुल इनामी राशि 2 लाख रुपए है।

इनकी रही उपस्थिति

पत्रकार वार्ता में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह, कुमार संदेश, बबलू, संजीव मिश्रा, राजेश सिंह, मो। सगीर, डॉ। जिया, राम कुमार शर्मा, सुबोध कुमार, अमित शर्मा, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।