-पिछले दो दिनों से चल रहा था आई नेक्स्ट का अभियान

-आई नेक्स्ट के अभियान हुई सराहना

-डीएसपी ने कहा, जनहित के लिए जरूरी है आलोचना

-मानगो में 8 टेंपो पकड़ाया, वसूले गए 3500 रुपए फाइन jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: शनिवार को मानगो गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई की खबर सुनते ही साकची-आजादबस्ती रूट में टेंपो का चलना बंद हो गया। ऑटो चालक पहले रोड जाम करने की बात कही, इसके लिए वह अन्य चालकों से बात करने लगे, लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया। अंत में फाइन देकर चालकों ने अपना ऑटो छुड़वाया। एएसआई सुकुल मरांडी व अंथोनी टुडू ने बताया कि उपर से आदेश आने के बाद मानगो यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 8 ऑटो को पकड़ गया और उसके चालकों से फ्भ्00 रुपये जुर्माना वसूला गया, इसके बाद छोड़ा गया। पहली बार ऐसा हुआ के बिना लाइसेंस व अन्य कागजात के टेंपो चलाने वालों के पक्ष में किसी भी राजनीतिक दल के नेता नहीं पहुंचे। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।

रंग लाया आई नेक्स्ट का अभियान

ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ आई नेक्स्ट ने पिछले दो दिनों तक लगातार अभियान चलाया था। सिटी एसपी चंदन झा और ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ट्रैफिक डीएसपी और सिटी एसपी ने आई नेक्स्ट के अभियान की सराहना की।