जमशेदपुर (ब्यूरो): शहर में दुर्गा पूजा की धूम है। पंडालों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां एक से बढक़र एक आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है। दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति इस साल भी बेहतर पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने की तैयारी में जुट गई है। इस प्रतियोगिता में जिला प्रशासन तथा जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा तय मानदंडों पर खरा उतरने वाली पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के तौर पर 51,000 रुपए नकद के साथ ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर आने वाले को 31,000 रुपए नकद के साथ ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर आने वाले पंडाल को 21,000 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

अलग-अलग पुरस्कार भी

इसके साथ ही कई अलग-अलग पुरस्कार भी इस प्रतियोगिता में दिए जाएंगे जैसे सर्वोत्तम पूजा पंडाल, सर्वोत्तम दुर्गा माता की प्रतिमा, सर्वोत्तम लाइटिंग और सर्वोत्तम स्वच्छता एवं सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरने वाली सभी समितियों और पंडाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वे सभी पूजा समीतियां शामिल होंगी, जो जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की सदस्य हैं। इस प्रतियोगिता में पूजा पंडाल घूमने आए लोग अपना वोट दे सकते हैं। वोटिंग समिति की ओर से जारी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से किया जाएगा। सभी पूजा पंडाल में क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसे लोग अपने मोबाइल के माध्यम से स्कैन कर अपना मत दे सकेंगे। पूजा पंडाल के समीप प्रवेश तथा निकास द्वार पर यह कर कोड लगाया जाएगा, ताकि आने जाने वाले लोग आसानी से अपना मत दे सकें। विजेता का नाम जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा समापन समारोह कार्यक्रम में घोषणा की जाएगी। साथ ही सभी पूजा समिति को मोमेंटो और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

पूजा पंडाल का उद्घाटन

कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह श्रीलेदर्स, बिष्टुपुर के पार्टनरशेखर डे, सम्मानित अतिथि एमके तिवारी, रत्नेश कुमार सिंह एवं गौरव रूंगटा, विशेष अतिथि केके अरोड़ा, पेट्रॉन इन चीफ दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही पूजा पंडाल आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। मौके पर शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल एक पूजा के रूप में मनाई जाती है, बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत एवं सामाजिक अत्याचार पर जीत का परिचायक यह पूजा वर्तमान समय में समाज के लिए भी एक संदेश है कि हम अपने जीवन में भी इसे चरितार्थ करते हुए समाज एवं देश के हित में कार्य करें। सभी अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि रंकिणी मंदिर न केवल कदमा बल्कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिर के रूप में जाना जाता है। मौके पर कमिटि के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जनार्दन पांडेय, केजी गोविन्द, एआर डे, पीके सिंह, मनोज कुमार, एस रमेश, सतीश वर्मा, नरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, ओमियो कुमार मिश्रा, हरभजन सिंह, सुभाष, एस कार्तिक, श्याम जायसवाल, पी सुभाष, सहित कमिटि के मेंबर्स उपस्थित थे।

असुर-माया नृत्य नाटिका के साथ अर्का जैन में &नवोत्सव&य

गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय दुर्गोत्सव सह गांधी-शास्त्री जयंती उत्सव &नवोत्सव&य का भव्य आगाज हुआ। इसमें पहले दिन छात्र-छात्राओं ने असुर-माया नामक नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति की। अर्का लिटरेरी क्लब के सौजन्य से प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने इसके माध्यम से दुर्गा देवी की उत्पत्ति एवं महिषासुर वध की पूरी कहानी का मंचन किया। यह नृत्य नाटिका प्रो राजकुमारी घोष की परिकल्पना तथा डा। रूपा सरकार द्वारा निर्देशित थी। प्रो शाहीन फातमा ने मंच प्रबंधन व डा। मनोज पाठक ने पटकथा लेखन किया। उत्सव के उद्घाटन सत्र में रपचा व यशपुर की मुखिया सुकुमति मार्डी व रामू मुर्मू अतिथि के रूप में उपस्थित थे।