-बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय करेंगे गीत का लोकार्पण

JAMSHEDPUR : जमशेदजी नसरवान जी टाटा को श्रद्धांजलि स्वरूप शहर के साहित्यकार कवि राजेन्द्र साह 'राज' के भोजपुरी गीत 'टाटा बदल देलह हमार दुनिया' का लोकार्पण रविवार ख्8 फरवरी को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में मुख्य अतिथि राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय करेंगे। इस दौरान वशिष्ट अतिथि राकेश्वर पांडेय व गोविन्द माधव शरण भी उपस्थित रहेंगे। शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए भोजपुरी एलबम के संगीतकार राजेन्द्र साह ने बताया कि टाटा के व्यक्तित्व से वे बचपन से ही प्रभावित रहे हैं। जमशेद जी नसरवान जी टाटा ने लाखों लोगों को जीविका दी है। ऐसे महान व्यक्तित्व के प्रति उनके गीत की हर एक पंक्ति समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो एलबम की शूटिंग राज प्रोडक्शन के बैनर तले शहर में ही की गई है। रविवार को लोकार्पण के बाद वे इस वीडियो एलबम को यू-ट्यूब व नेट में अपलोड कर शहर के लोगों के लिए प्रदर्शित करेंगे। राजेन्द्र साह इससे पहले रवींद्र नाथ टगौर की प्रसिद्ध कृति गीतांजलि का भोजपुरी अनुवाद कर गीत के बोल लिख कर अपनी आवाज दे चुके हैं। वे बताते हैं कि उनका मुख्य रूप से लक्ष्य भोजपुरी संगीत के प्रति लोगों की भावनाओं को बदल कर समृद्ध व आदर प्रदान करना है। राजेन्द्र जमशेदपुर साहित्य परिषद के भी सक्रिय सदस्य हैं। इस दौरान तुलसी भवन के मानद सचिव नर्मदेश्वर पांडेय, भोजपुरी साहित्य सेवा के अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।