छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्क : जमीन विवाद को लेकर एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित सुखना बस्ती में बुधवार की दोपहर ग्रामीणों के हमले में घायल एमजीएम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के भाई राकेश सिंह की शनिवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हॉस्पिटल में जुट गए और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

सीबीआई जांच की मांग

राकेश की मृत्यु के बाद परिवार के सभी सदस्यों के बीच शोक का माहौल था। इस दौरान घटना के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे मृतक राकेश सिंह के पिता को उपस्थित लोगों ने सहारा दिया। घटने के बाद राजेश सिंह व अन्य लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ही शव को हॉस्पिटल से ले जाने की बात की गई।

नहीं हो रही थी स्थित में सुघार

एमजीएम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उसके भाई राकेश सिंह पर बुधवार को ग्रामीणों ने किया था। इस हमले में दोनों भाईयों को सिर में गंभीर चोट लगी थी। दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां राकेश कुमार सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। बुधवार की दोपहर राकेश सिंह के सिर का ऑपरेशन भी किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उसकी स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं देखा गया। वहीं परिजनों द्वारा उसे वेदांता ले जाने के लिए भी डॉक्टर्स से संपर्क किया गया था, पर इस बीच उसने दम तोड़ दिया।

जमा हुए सैकड़ो कार्यकत्र्ता

एमजीएम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के भाई राकेश सिंह की मृत्यु की जानकारी पर भाजपा के महानगर जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, विकास सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान हॉस्पिटल के सीसीयू के आस-पास भाजपा कार्यकत्र्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। मृत्यु की खबर मिलते ही जिले के सभी भाजपा कार्यकत्र्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ उठी।

पुलिस ने भेजा था मामले में तारक मुभार्जी को जेल

राजेश सिंह की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी तारक मुभार्जी को राजेश और उसके भाई पर हमले के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भोज दिया था। इसके अलावा राजेश सिंह ने जानलेवा हमले के मामले में मानगो निवासी और गैस एजेंसी के संचालक राजेश शर्मा समेत तारक मुभार्जी, सुनिल रजक, राजेश गोराई, मंटू यादव और कांग्रेस से जुड़े लक्भाू तंतूबाई और अन्य अज्ञात के खिलाफ एमजीएम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या था मामला

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित सुगना बस्ती में ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर एमजीएम भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उसके भाई राकेश सिंह पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया था। गया था। जानकारी के मुताबिक बालीगुमा के सुगना बस्ती में राजेश शर्मा की साढ़े तीन कठ्ठा जमीन है। उसकी जमीन पर गोराई नामक व्यक्ति दावेदारी कर रहा था। जिसका सहयोग राजेश सिंह और राकेश सिंह कर रहे थे। इसके विरोध में ग्रामीण थे। बुधवार को जब जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे तो इसकी शिकायत एमजीएम थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। कुछ समय बाद दुबारा निर्माण कार्य शुरु करवा दिया गया। ऐसे में राजेश व राकेश के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों भाइयों की ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी।