CHAIBASA: तांतनगर ओपी क्षेत्र के झारखंड-ओडिशा सीमान पर स्थित खरकई नदी से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। हत्यारों ने तेज धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने की नीयत से शव को तांतनगर ओपी क्षेत्र में स्थित खरकई नदी के रामबेड़ा बालू घाट में फेंक दिया। घटना की खबर पाकर स्थानीय ओपी प्रभारी च्च्चन राय सदलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए। मामले की जानकारी लेने के लिए ओपी प्रभारी ओडिशा समेत विभिन्न थानों से संपर्क किया। छानबीन के क्रम में मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से अपहृत व्यापारी जवाहर लाल के रूप में की गई।

पुलिस ने दी जानकारी

नदी से शव बरामद किये जाने की खबर पाकर कदमा थाने की पुलिस तांतनगर ओपी पहुंच गई। पता चला कि अज्ञात अपराधियों ने जवाहर लाल को अपहरण कर लिया था। इसके बाद 10 लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने 20 मार्च को कदमा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने की थी पूछताछ

इसी मामले में कदमा थाने की पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद शव को खोजने के लिए ओडिशा के मयुरभंज जिले के ति¨रग थाना तक पहुंचे हुए थे। इसी क्रम में पता चला कि झारखंड-ओडिशा सीमान पर स्थित तांतनगर ओपी क्षेत्र के खरकई नदी के रामबेड़ा घाट से शव का बरामद कर ली गई है। कदमा थाने की पुलिस तांतनगर ओपी पहुंच कर अपहृत व्यापारी जवाहर लाल के शव को अपने साथ लेकर जमशेदपुर चली गई।