-सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की

-वट वृक्षों और मंदिरों में दिखी सुहागिनों की भीड़

>

JAMSHEDPUR (28 May)

वेडनेसडे को वट वृक्षों के पास और तमाम मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी। मौका वट सावित्री पूजा का। सुहागिनों ने पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की।

उमड़ी भीड़

वेडनसडे को वट सावित्री पूजा के मौके पर सिटी में कई जगहों पर बरगद के पेड़ की पूजा की गई। सुबह-सुबह सुहागिन स्नान कर और नए कपड़े पहनकर बरगद के पेड़ के पास आ गई थी। सभी ने बरगद के पेड़ में धागा बांधे और वट सावित्री मां से अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कामना की। श्रृंगार सामग्री और फल-फूल चढ़ाये गए। इसके अलावा सावित्री-सत्यवान कथा भी सुनी गई।

है पौरािणक मान्यता

सिटी के आमबागान स्थित शीतला माता मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित अवधेश कुमार पांडे ने बताया कि वट सावित्री पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। उन्होंने बताया कि सावित्री ने अपनी पवित्रता के बल पर यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी। इस दिन के बाद से ही इस व्रत को मनाया जाता है। सुहागिनें वट सावित्री से अपने वैवाहिक जीवन में पवित्रता और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगती हैं।