जमशेदपुर (ब्यूरो): पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मंगलवार को बागबेड़ा कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान स्थित माई दरबार मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद शहीद मैदान स्थित सूर्य मंदिर में पूजा की। श्री सिंह ने लोगों से अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर आगामी 22 जनवरी को घर-घर दिया जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की।

आश्वासन दिया

वहीं लोगों की मांग पर राजकुमार सिंह ने खरमास के बाद सूर्य मंदिर के आगे पेवर्स ब्लॉक लगाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने एक दिन पहले चेन छिनतई की शिकार दिव्यांग महिला के घर जाकर घटना की जानकारी ली और सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के तत्वावधान में 21 जनवरी को डिमना में आयोजित वन भोज सह मिलन समारोह में भी श्री सिंह को आने का आमंत्रण दिया।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मैनुल खान, कुमोद यादव, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, अनीशा सिंहा, राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, अरविंद पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, माई दरबार सेवा संघ के पवन ओझा, गौरव सिंह, गुड्डू तिवारी, समाजसेवी सुनील सिंहा, श्रीराम सिंह, कामेश्वर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रंजन सिंह, छवि विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, प्रमिला चौबे, जीतू, जितेंद्र, अंशु, अनुपम, मनी, रितेश, राजू, आशीष सहित स्थानीय लोगों उपस्थित थे।