जमशेदपुर (ब्यूरो): घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में स्थानीय थाना में शिकायत की गई है। जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 2 ब्लॉक नंबर - 54/2/3 निवासी अशोक सिंह की पुत्री निर्मला कुमारी अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थी। निर्मला दिव्यांग है। सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और दूर बाइक खड़ी कर पैदल उसके पास पहुंचे। दोनों निर्मला के गले से चेन छीनकर भाग निकले। दोनों बाइक से शिव मंदिर से राजेंद्र मध्य विद्यालय से होते हुए भाग निकले। हालांकि, घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दिया है अल्टीमेटम

घटना की जानकारी मिलते ही बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीडि़ता एवं पीडि़त के परिजनों से मुलाकात की। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को मामले का खुलासा करने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर छिनतई करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो, पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में बागबेड़ा थाना की गश्ती और बागबेड़ा थाना की सक्रियता नहीं होने के कारण दिनदहाड़े चैन छिनतई का यह घटना हुई।

1985 बैच के पूर्व छात्रों का गेट टूगेदर

बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम स्कूल के 1985 बैच के पूर्व छात्रों का गेट-टूगेदर बिष्टुपुर स्थित होटल बारबे क्यू नेशन में हुआ। पूर्ववर्ती छात्रों ने भूले-बिसरे पलों को याद कर नववर्ष सेलिब्रेट किया। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी तथा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मौजूद रहे। गेट-टूगेदर के सफल आयोजन में श्री चौधरी व श्री सिंह सहित अनिल शर्मा, बीरेन्द्र मिश्रा, रंजीत पाठक, इंद्र नारायण महतो, संजय दूबे, दिनेश तिवारी, रमेश त्रिपाठी, भोला सिंह, संजय कुमार, अरविंद तिवारी, मनोज ठाकुर, अरविन्द तांती, अंजनी सिम्हा का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की तथा भुले-बिसरे पलों का याद किया। इस अवसर पर शंकर सांडिल्य, अजित पांडेय, अनंत सिन्हा, शशिकांत शुक्ला, अजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।