-गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज

-महिला के झांसे में फंसकर 16 महिलाएं ठगी गईं

JAMSHEDPUR@inext.coin

JAMSHEDPUR : टिनप्लेट बहादुर सिंह बगान निवासी टी सुचित्रा पर चिटफंड के नाम पर क्म् महिलाओं से क्8 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ठगने का आरोप है। गोलमुरी अर्जुन बगान निवासी ज्योति कुमारी ने टी सुचित्रा के खिलाफ गोलमुरी थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अनुसार टी सुचित्रा ने बस्ती की महिलाओं का ग्रुप बनाकर उन्हें चिटफंड में रुपये लगाने के लिए प्रेरित किया। बस्ती की महिलाएं सुचित्रा के झांसे में आ गई। बस्ती की करीब क्म् महिलाओं ने सुचित्रा के चिटफंड में क्8 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा कर दी। आरोपी महिला ने अपने बेटे के स्कूल में एडमिशन के नाम पर भी ज्योति कुमारी से एक लाख 90 हजार रुपये की रकम उधार ली लेकिन इसे वापस नहीं किया।

इन्हें बनाया शिकार

ज्योति कुमारी : साढ़े चार लाख, सुनीता कुमारी : एक लाख फ्भ् हजार, सपना कुमारी : एक लाख भ्9 हजार, अंजू : एक लाख भ्0 हजार, सिरपतिया देवी : ख्0 हजार, लालमुनी : ब्भ् हजार, रंजू : साढ़े तीन लाख, चंदा राव दो लाख, विद्यापति देवी 70 हजार, उषा रानी भ्0 हजार, डाली : भ्0 हजार, पूनम : भ्0 हजार, जया लक्ष्मी : भ्0 हजार, राजो देवी : भ्0 हजार, रमा देवी : एक लाख फ्भ् हजार, रवि : 90 हजार।