JAMSHEDPUR: लंबी प्रतीक्षा के बाद कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के दूसरे दीक्षा समारोह की तिथि तय हो गई है। यह समारोह ख्8 नवंबर को चाईबासा में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा अन्य अतिथियों को कुलाधिपति स्वयं आमंत्रण देंगी। अतिथियों की सहमति के बाद ही उनके नाम की घोषणा होगी। ख्8 नवंबर को होने वाले दीक्षा समारोह में वर्ष ख्0क्फ् व वर्ष ख्0क्ब् में पास आउट होने वाले म्ब् छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डा। आरपीपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इसके लिए पहले से ही सारी तैयारी पूरी कर ली है। बस तिथि का इंतजार था। सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इस समारोह में अपना योगदान देंगे। उम्मीद है कि तीसरा दीक्षा समारोह भी फरवरी तक हो जायेगा। इसके लिए भी तैयारियां प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि इस दीक्षा समारोह के माध्यम से कोल्हान विवि अपनी उपलब्धियों की ब्रांडिंग करेगा और जिससे राष्ट्रीय स्तर पर बनी अपनी पहचान बरकरार रखी जा सके।