-दैनिक जागरण ने पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी, साकची में चलाया स्वच्छता अभियान

JAMSHEDPUR: दैनिक जागरण ने जमशेदपुर को गंदगी की शर्मिदगी से उबारने का बीड़ा उठाया है। दैनिक जागरण ने सोमवार को पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी, साकची में स्वच्छता अभियान 'जमशेदपुर में बहार हो' के तहत जागरूकता अभियान चलाया। हावड़ा ब्रिज की ओर से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रवेश स्थल पर कॉलोनी के निवासियों, नव भारत सेवा शक्ति, रिपब्लिकंस चैलेंज के तमाम सदस्यों ने सबसे पहले कचरा न फैलाने और अपने घर सहित आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। इसमें लोगों ने घोषणा की कि आज से हम अपने घरों से निकलने वाला कूड़े-कचरे का निस्तारण सही स्थान पर करेंगे। अपने आस-पास सफाई रखेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद जन जागरूकता रैली निकाली गई और रैली में शामिल तमाम लोगों ने पूरी कॉलोनी का भ्रमण करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। हाथों में स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियों के जरिए लोगों को बताया कि हमें अपने शहर को सफाई के मामले में पहले स्थान पर लाना है।

सौतेले व्यवहार का आरोप

कॉलोनी के निवासियों ने रिफ्यूजी कॉलोनी से सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। यह कॉलोनी क्9ब्8 में बसी थी। कॉलोनी में कुल 800 घर हैं। कॉलोनी की आबादी लगभग पांच हजार है। कॉलोनी बसाने के लिए यह जमीन बिहार सरकार ने दी थी। यहां जुस्को ने बिजली और पानी का कनेक्शन दिया है और बिजली-पानी की आपूर्ति भी जुस्को ही करता है। बस सफाई के मामले में ठेलमठेल है। जुस्को का कहना है कि कॉलोनी में सफाई की जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस की है। अक्षेस के कर्मचारी सप्ताह में एक दिन मंगलवार को सफाई के लिए आते हैं और कोरम पूरा करके चले जाते हैं। आलम यह है कि पूरी कॉलोनी गंदगी से बजबजा रही है।

इन्होंने दिया साथ

नव भारत सेवा शक्ति के शैलेश गुप्ता, सूरज प्रकाश, जगजीत सिंह जग्गी, रविंद्र प्रसाद, सोनाराम, अनूप, लालटू छोटू, सुधीर तिवारी, नालेश, चंदन, विश्वजीत, चिंटू सिंह, रिपब्लिकंस चैलेंज के राहुल, रवि, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के बिहार-झारखंड प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर के साथ कॉलोनी के अनिल पावा, रोमी बुधराज, दिलीप सचदेव, जसपाल सचदेव, सतीश गांधी, रूबल अरोड़ा, हरमन सिंह, मनीष चावला, मनोज चावल आदि।