-साकची स्थित हाईस्कूल में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

JAMSHEDPUR: साकची स्थित हाईस्कूल में शुक्रवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने क्ख्0 मॉडल प्रदर्शित किए। बेहतर मॉडल व उसके संबंध में दी गई जानकारी के आधार पर धालभूमगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। कस्तूरबा ने संसाधन प्रबंधन, उद्योग एवं जीवन में गणित की अहमियत के मॉडल में प्रथम पुरस्कार झटके। वहीं दो पुरस्कार हासिल कर जेसी स्कूल घाटशिला उप विजेता बना। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा व अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मौके पर डीइओ सिन्हा ने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्रों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है और बच्चों में प्रतिभा दिखने लगी है। अब सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम सामने आयेंगे। प्रदर्शनी में बतौर जज सेवानिवृत्त शिक्षक देवव्रत प्रसाद, आशीष रॉय, श्री घटवारी, हसीन पारिख, एपी महतो व आरपी सिंह रहे। प्रदर्शनी आयोजन में साकची हाईस्कूल के प्रधानाचार्य स्वदेश दत्ता, शिक्षिका आशा झा, सुनीता वाजपेयी, मधुलिका, शिक्षक प्रभात कुमार, श्रीमंत दुबे, चंद्रदीप पांडे, धीरेंद्र कुमार सक्रिय रहे।

ये रहे विजेता

कृषि एवं खाद्य सुरक्षा : विष्णु शंकर शर्मा, राकेश महतो, आंचल कुमारी, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए गणित : पावड़ा मुर्मू, शोभा कुमारी, अंकेत कुमार झा, उद्योग : विपुल हलदर, जलेश्वरी महाली, ममता कुमारी, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता : सुरज सीट, दीपा कुमार चौरसिया, फूलो टॉपेए, आपदा प्रबंधन : विजय चक्रवर्ती, उज्जवल नंदी, नीतेश कुमार सिंह, संसाधन प्रबंधन : रेणु महतो, अभिेषक कुमार, तुषार सोनी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।