- फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए चाहिए एक हजार स्क्वायर फीट जगह

JAMSHEDPUR: किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डायलिसिस व फिजियोथेरेपी सेंटर खोलने की रणनीति पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों सेंटर के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा है। फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए कम से कम एक हजार स्क्वायर फीट जगह की आवश्कता है जिसे लेकर माथापच्ची हो रही है। फिजियोथेरेपी सेंटर फिलहाल हड्डी रोग विभाग के एक छोटे से रूम में है। इसमें करोड़ों की मशीन जंग खा रही है। वर्षो से यह विभाग बंद पड़ा हुआ है। इससे इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं डायलिसिस सेंटर के लिए भी जगह की खोज की जा रही है।

प्रदर्शन ख्क् को

भोजपुरी जन जागरण अभियान की बैठक रविवार को राजेश भोजपुरिया की अध्यक्षता में उनके बिरसानगर स्थित आवास पर हुई। महामंत्री अभिषेक भोजपुरिया के जमशेदपुर आने पर यह बैठक बुलाई गई। इसमें अभियान की अब तक की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। अभिषेक भोजपुरिया ने कहा कि भोजपुरी जन जागरण अभियान एक आंदोलन है। भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए अभियान प्रयासरत है। राज्यस्तर पर भी तैयारी चल रही है। इसी के मद्देनजर ख्क् फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन भोजपुरी जन जागरण अभियान के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में विशाल धरना का आयोजन दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जा रहा है। इसमें भोजपुरी की तमाम संस्थाएं, कवि, साहित्यकार, रंगकर्मी, पत्रकार, भोजपुरी प्रेमी, कलाकार शामिल होंगे। यह धरना भोजपुरी भाषियों के लिए निर्णायक आंदोलन है। इसमें शामिल होने के लिए जमशेदपुर से भी बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी दिल्ली जाएंगे। बैठक में मनोकामना सिंह, अजय, गंगा प्रसाद अरुण, अरविंद विद्रोही, जय शंकर दुबे, केके सिंह, वीके ठाकुर, सुनील तिवारी, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।