JAMSHEDPUR: उपद्रवियों से निपटने के लिए चल रहे अभियान की मॉनिटरिंग कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) से की जा रही है। सीसीआर में डीआईजी आरके धान पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों को निर्देश भी दिया जा रहा है। शहर में शांति व्यवस्था बहाल कराने के लिए सीआरपीएफ-क्9म् बटालियन को उतारा गया है। सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी भी मैदान में डटे हुए हैं। सीआरपीएफ के आईजी आरके मिश्रा, सीआरपीएफ के डीआइजी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी पूरे शहर में मूव कर रहे हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने पूरे सेंसेटिव इलाकों में फ्लैग मार्च किया। जिला प्रशासन की ओर से पूरे शहर में धारा-क्ब्ब् की घोषणा की गई है।

ट्रांसफर हुए जवानों को रोका गया

जमशेदपुर से दूसरे जिले में ट्रांसफर हुए जवानों को जिले में ही रोक लिया गया है। इन जवानों को शहर की शांति व्यवस्था बहाल कराने में तैनात किया गया है। पिछले दिनों इन जवानों का ट्रांसफर कर दिया गया था।

पुलिसकर्मियों की कमी बनी परेशानी

शहर में उपद्रवियों से निपटने के मामले में पुलिस पूरी तरह से शांत दिखी। उपद्रवियों से निपटने के लिए शहर में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं थे। पिछले दिनों ही जिले में क्0 साल से अधिक समय से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। दूसरे जिलों से ट्रांसफर हुए जवानों ने जिले में योगदान नहीं दिया। लिहाजा सुरक्षा बलों की कमी हुई है। सीआरपीएफ का रैफ बटालियन भी ओडि़शा में चल रहे जगन्नाथपुर मेले में लगाया गया है। भीड़ से निपटने के लिए जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद नहीं थे। इससे त्वरित अभियान चलाने में पुलिस को कठिनाई हुई।

पथराव में एएसपी घायल

मानगो में उपद्रवियों के पथराव से एएसपी शैलेंद्र वर्णवाल घायल हो गए। उनका इलाज गुरुनानक हॉस्पिटल में चल रहा है। सोमवार की रात पथराव में सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी को चोटें आई थीं। फिलहाल उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है।

शहर में शांति व्यवस्था बहाल कराने के लिए रांची और पड़ोसी जिलों से सुरक्षा बल मंगाए गए हैं। रैफ बटालियन को ओडि़शा से वापस आने का निर्देश दिया गया है। जल्दी ही शहर में शांति-व्यवस्था कायम होगी।

-आरके धान, डीआईजी, कोल्हान

सुबह से ही जुटने लगे थे लोग

मानगो के एक धार्मिक स्थल के पास सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। वे धार्मिक स्थलों पर हुए पथराव का विरोध कर रहे थे। बाद में डीएसपी अमर कुमार पांडेय पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक पत्थर चला दिया, जो एक पुलिसकर्मी को जा लगा। इसके बाद पुलिस के जवानों ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।

पटना से रैफ व रांची से अाए जैप जवान

शहर में फैल रहे अफवाहों व दहशत के बीच लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बाहर से पुलिस बल को बुलाया गया है। सिटी एसपी चंदन झा ने बताया कि जमशेदपुर स्थित रैफ का बटालियन जमशेदपुर में नहीं होने के कारण पटना से रैफ को बुलाने का दिल्ली मुख्यालय से निर्देश दिया गया है। इसके अलावा रांची से जैप वन के फ्00 जवान के भी जमशेदपुर पहुंच गए हैं।