छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : फ्राइडे को जहां दिन भर कफ्र्यू में ढील देने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने रात में दोबारा कफ्र्यू लगाने का निर्देश दिया। वहीं करीब रात 8 बजे प्रशासन ने पूरे मामले के असली आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा करते हुए सैटर्डे से दिन में पूरे शहर से कफ्र्यू हटाने का निर्देश दे दिया। सिर्फ चार थानाक्षेत्रों में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कफ्र्यू रहेगा। शहर के बाकी सभी थानाक्षेत्रों से कफ्र्यू हटा लिया गया है। अब तक पूरे शहर में कफ्र्यू लगा था और अलग-अलग समय पर ढील दी जा रही थी।

दो दिन से लगा है कफ्र्यू

छेड़छाड़ के बाद शुरू हुए बवाल को संभालने के लिए अमन-शांति के शहर में कफ्र्यू लगाना पड़ा। लगातार दो दिन के बाद फ्राइडे को जिला प्रशासन ने पहले सुबह 9 से 4, फिर 4 से 6 की ढील दी तो लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट नजर आई। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। पूरे मामले की तस्दीक करने में जुटी पुलिस ने दावा किया कि उसने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मामला बिगाड़ा था। इससे अब शहर में शांति व्यवस्था बनी रहेगी। फ्राइडे को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डीसी डॉ। अमिताभ कौशल और एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि सैटर्डे से शहर में दिन में कफ्र्यू नहीं रहेगा। मगर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेंसटिव एरिया में रात में कफ्र्यू लगा रहेगा। मतलब मानगो, उलीडीह, आजाद नगर और एमजीएम थानाक्षेत्र के एरिया में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कफ्र्यू लगा रहेगा। साथ ही भारी पुलिस फोर्स गश्त करती रहेगी।