CHAIBASA : कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के स्नातकोत्तर ¨हदी विभाग में डा। हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई। इस दौरान अतिथियों ने बच्चन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। डा। शशिलता ने हरिवंश बच्चन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह ¨हदी साहित्य को काफी ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। उनकी जीवंत कविताएं देश और समाज को कई संदेश देता है। जिससे वह देश के महान कवि में शुमार किये जाते हैं। बच्चन के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। देवेन्द्र मिश्रा ने ¨हदी साहित्य में बच्चन के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को जानकारी दिये। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर डा। श्रीनिवास कुमार, कार्तिक का¨लदी, देवी कुंटिया, कृष्णा सावैंया, किरण मार्डी, मंगल सिंह, रितु कुमारी, शालिनी गोप, मधु पासवान, कोमल राय, प्रीति महतो समेत अन्य मौजूद थे।

काशी साहु महाविद्यालय में मनी जयंती

सरायकेला स्थित काशी साहु महाविद्यालय के ¨हदी विभाग में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ गुरुपद राजवार की अध्यक्षता में ¨हदी के महान कवि हरिवंश राय बच्चन की जयंती के मौके पर हरिवंश राय की की जीवनी एवं कृतियां विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी व परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रचार्य डॉ गुरुपद राजवार ने कहा कि हरिवंश रायच्बच्चन की रचनाएं आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि उनकी रचनाओं से जीवन में उत्साह, उम्मीदें व आत्मबल आदि प्रेरणा मिलती हैं। विभागध्यक्ष डॉ एस टुटी ने कहा कि हरिवंश राय की कृतियां जीवन के सुख-दुख को साझा करती है। उन्होंने जीवन पर्यंत साहित्य-साधना की और ¨हदी जगत को समृद्ध किया। इसलिए आज भी उनकी कृतियां कालजमी है। सहाश्क अध्यापिका कंचन गिरी ने हालानाद एवं बच्चन विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हरिवंश राय की कविता, आत्मकथा एवं निबंधों का वाचन किया। गुडि़या महतो ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में शिक्षक वृंद एवं अभिषेक आचार्य समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।