-लोयला स्कूल के प्रिंसिपल फादर सेवेसिटयन ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

-लोयला स्कूल ग्राउंड में प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन, गुनाहों के लिए मांगी माफी

JAMSHEDPUR : क्रिश्चयन ऑफ जमशेदपुर की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे लोयला ग्राउंड से ईस्टर पीस रैली निकाली गयी। इस दौरान रैली में इसाई समुदाय के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। रैली में शामिल होने के लिए ईस्टर प्रेयर शुरू होने से पूर्व सुबह 7 बजे से ही लोग लोयला स्कूल के परिसर में जुटने लगे थे। इसके बाद आठ बजे रैली को लोयला स्कूल के प्रिंसिपल फादर सेवेसिटयन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान शांति का सन्देश देते हुए हाथों में संदेश लिखे तख्तियां लिए रैली में लोग चल रहे थे। लोयला स्कूल के ग्राउंड में प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु से गुनाहों को माफ करने की प्रार्थना की गई और दीप जलाया गया। इसके बाद सभी लोग रैली के रूप में बिष्टुपुर के गोपाल मैदान तक जाकर पुन: लोयला ग्राउंड पहुचे। जहां मुख्य अतिथि के रूप में रांची डायसिस के अतिरिक्त बिशप मास्करेन हश ने ईस्टर का सन्देश दिया। इसके अलावा भी कई गिरजाघरो के पास्टर ने भी बाइबिल के उपदेशों से मसीहियों को अवगत कराया।