-हड़ताल पर इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के मैनेडेज कर्मचारी

-टेक्निकल फॉल्ट आने पर मुश्किल होगा उसे ठीक करना

JAMSHEDPUR: बढ़ती गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। पारा ब्0 डिग्री सेल्यिस के पार पहुंच चुका है। बाहर तेज गर्मी झेलने के बाद घर आने पर एसी, कूलर की ठंडा हवा और रेफ्रिजरेटर का ठंडा-ठंडा पानी थोड़ा सुकून देता है। अगर आप चाहते हैं कि इस सुकून में बाधा न पड़े तो मनाइए की बिजली लाइन में कोई गड़बड़ी नहीं आए, क्योंकि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से अगर बिजली गुल हुई तो उसे ठीक करने वाला कोई नहीं है। इसकी वजह है बिजली कर्मचारियों की हड़ताल। स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर बिजली विभाग में मैनडेज पर काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें जमशेदपुर एरिया बोर्ड के कर्मचारी भी शामिल हैं।

हड़ताल पर ब्00 कर्मचारी

झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के बैनर तले किए गए इस हड़ताल में जमशेदपुर के भी कर्मचारी शामिल हैं। संघ के प्रेसिडेंट अजय राय ने बताया कि जमशेदपुर एरिया बोर्ड में मैनडेज पर काम कर रहे ब्00 कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। इनमें लाइनमैन, जूनियर लाइनमैन सहित अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। अजय राय ने कहा कि ख्0क्फ् में ऊर्जा विकास निगम द्वारा राज्य भर में बिजली विभाग में काम कर रहे मैनडेज कर्मचारियों का सर्वे किया गया था। संघ की मांग है कि इन सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। जमशेदपुर डिवीजन के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर सुबोध कुमार ने बताया कि इस डिवीजन में क्09 मैनेडेज कर्मचारी हैं।

टेक्निकल फॉल्ट हुई तो बढ़ेगी परेशानी

कॉन्ट्रैक्ट और मैनडेज कर्मचारियों के सहारे चल रहे बिजली विभाग की परेशानी इस हड़ताल की वजह से बढ़ गई है। अजय राय ने बताया कि सप्लाई और ट्रांसमिशन में करीब 9भ् परसेंट मैनडेज पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। बात जमशेदपुर डिवीजन की करें, तो यहां पर्मानेंट कर्मचारियों की संख्या सिर्फ नौ से क्0 ही है। ऐसे में हड़ताल के दौरान ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन में कोई टेक्निकल फॉल्ट आने या सब स्टेशन में कहीं कोई फॉल्ट होने पर उसे ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।

मांगों पर अड़े बिजली कर्मचारी

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के अभी खत्म होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। अजय राय ने बताया कि रविवार को इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के सीएमडी ने मीटिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन संघ द्वारा इसे अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ख् मार्च को भी मीटिंग की गई थी, उस दौरान ब्भ् दिनों के अंदर नियुक्ति नियमावली बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में जब तक स्थायी नियुक्ति की घोषणा नहीं की जाती तब तक ना तो फिर से आश्वासन के लिए मीटिंग की जाएगी और ना ही हड़ताल खत्म होगी।

स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल में जमशेदपुर एरिया बोर्ड के ब्00 मैनडेज कर्मचारी भी शामिल हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं हड़ताल जारी रहेगी।

-अजय राय, अध्यक्ष, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ

जमशेदपुर डिवीजन में क्09 मैनडेज कर्मचारी हैं, जबकि पर्मानेंट कर्मचारियों की संख्या सिर्फ नौ या क्0 ही हैं। ऐसे में अगर कोई टेक्निकल फॉल्ट आया, तो उसे ठीक करने में परेशानी होगी।

-सुबोध कुमार, इलेक्ट्रिक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर, जमशेदपुर डिवीजन