JAMSHEDPUR(09 June) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित ज्ञानचंद जयसवाल उर्फ बबलू जयसवाल के स्क्रैप टाल और अशोक गोयल के गंगा वेबब्रीज धर्म कांटा को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत धवस्त कर दिया गया। गुरुवार की दोपहर करीब ख् बजे धालभूम एसडीओ सूरज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाल बाबा फाउंड्री पहुंचते ही स्क्रैप टाल और धर्म कांटा के कर्मचारियों को जगह खाली करने का निर्देश दे दिया गया। इसके आधे घंटे बाद ही तीन बुल्डोजर को अतिक्रमित क्षेत्र को खाली करने में लगा दिया गया। अभियान के दौरान स्क्रैप टाल के ओनर बबलू जयसवाल को एसडीओ ने दूर रहने का आदेश दे दिया था। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमी हुई थी।

पिछले एक सप्ताह से टाल के ओनर को पेपर दिखाने को कहा जा रहा था। टाल का पेपर नहीं दिखाने पर स्क्रैप टाल को हटाने का नोटिस दे दिया गया था।

-सूरज कुमार, एसडीओ