-जमकर हुआ विरोध

JAMSHEDPUR: आखिरकार कई वर्षो से स्टेशन पर रेलवे की जमीन पर बने कृष्णा होटल को भारी विरोध के बाद गुरुवार को तोड़ दिया गया। दिन के 11.00 बजे से आरंभ हुआ तोड़-फोड़ अभियान चार घंटे बाद दोपहर 3.00 बजे समाप्त हो गया। हालांकि सुबह नौ बजे से ही रेलवे के अधिकारी भारी संख्या में आरपीएफ और रेल पुलिस के जवानों के साथ होटल जमे रहे। मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात जमशेदपुर के अंचल अधिकारी जैसे ही मौके पर पहुंचे अभियान आरंभ कर दिया गया। होटल के आगे बने चारदीवारी को तोड़ने के दौरान ही होटल संचालक और भाजपाई कोर्ट में मामला चलने की दलील देते हुए अभियान का विरोध करने लगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ललन यादव समेत अन्य की आरपीएफ के नोक-झोक भी हुई। होटल संचालक श्रीभगवान यादव अपने समर्थकों के साथ बुलडोजर के आगे लेट गये। इसके चलते अभियान को करीब घंटे भर रोकना पड़ा। बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश रंजन के मौके पर पहुंचने के बाद अभियान फिर भी से आरंभ कर दिया गया और देखते ही देखते दोपहर तीन बजे होटल को पूरी तरह से ढाह दिया गया। अभियान को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों भी जुट गयी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-वितर किया। अभियान के दौरान रेलवे के एइएन एक के दास, आरपीएफ, रेल पुलिस व बागबेड़ा पुलिस के मौजूद रही।

-----------

15 को निकालेगी झामुमो विधायकों की शवयात्रा

CHAIBASA: आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक बिरुवानगर में प्रदेश संयोजक भगवान सिंकू की अध्यक्षता में हुई। सिंकू ने कहा कि क्भ् अप्रैल को पश्चिम सिंहभूम जिले में झामुमो विधायकों की शव यात्रा निकाली जाएगी। क्7 अप्रैल की सुबह क्0 बजे राजभवन रांची के समक्ष प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर सूबेदार बिरुवा, साइमन लागुरी, गुरा सिंकू, संजय सवैया, रामराई लागुरी, अनिल बिरुवा, चामू राम मुंडा, नारायण सुंडी, सुशील महाराणा, विकराम खंडाइत, सुनील मुर्मू, राजा बालमुचू, हेमंत कुमार मुंडारी, सुधीर महाराणा, मुंडा सिंह लागुरी, लालजी पुरती, संजीव कुमार हाईबुरू, जानुम सिंह पान, लाल सिद्धू, वीर सिंह खंडाइत, तुराम बांसिंह, अर्जुन तिरिया, सरजोम लागुरी, प्रधान लागुरी आदि उपस्थित थे।