-उलीडीह थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

-पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

JAMSHEDPUR: उलीडीह पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोप में राजा प्रमाणिक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। उलीडीह ऊपर टोला निवासी छात्रा के पिता ने राजा व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार आठ जनवरी को छात्रा ट्यूशन पढ़ अपने घर लौट रही थी। इस दौरान मंगल कॉलोनी के पास खड़े विशाल व उसके दोस्तों ने छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तब छात्रा ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने जब विशाल के घर जाकर मामले की शिकायत की तो आरोपी ने भुजाली का भय दिखा छात्रा के पिता को धमकी देते हुए उनकी पिटाई कर दी।

घर में घुस महिला को छेड़ा

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में मानगो पुलिस ने टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी जया घोष ने टुनटुन यादव के खिलाफ मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार सात जनवरी की रात आरोपी घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई कर आरोपी ने महिला के कान से सोने की बाली और दो हजार रुपये पर्स से निकाल लिये।