JAMSHEDPUR:

केस स्टडी क्

डिस्प्ले इमेज कर रहे एडिट

कॉलेज में पढ़ने वाले एक टीनएजर लड़की ने महिला थाना में मौखिक रूप से शिकायत की है। उसकी इमेज को गलत तरीके से एडिट कर वॉट्सएप ग्रुप पर सर्कुलेट किया गया है। उस तस्वीर को उसने कुछ महीने पहले प्रोफाइल पिक्चर में लगाया था।

केस स्टडी ख्

व्हाट्सएप ग्रुप से लिया था नंबर

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सेल नंबर मिलने के बाद स्कूल की स्टूडेंट को लगातार परेशान करने लगा। यहां तक की लड़की तस्वीर और पता बताकर उसे धमकी तक दी जाने लगी। इसकी शिकायत लड़की ने महिला हेल्पलाइन में की। थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने नंबर को ट्रेस कराया। आरोपी के नंबर पर कॉल कर हिदायत भी दी गई। इसके बाद आरोपी ने कुबूला कि उसे लड़की का नंबर वॉट्सएप ग्रुप से मिला था। इसके बाद अनजान नंबर से उसे परेशान करने लगा। आइंदे इस तरह की हरकत नहीं किए जाने पर उसे छोड़ा गया.

केस फ्

बॉलीवुड का ख्वाब दिखाकर बनाता था पॉनर् वीडियो

फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसा कर पॉर्न वीडियो बनाई जाती थी। वीडियो को इंटरनेट के थ्रू पॉर्न साइट पर भेज दिया गया था। जब इसकी जानकारी युवतियों को हुई तो इसका खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को पकड़ कर परसुडीह पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामला पिछले साल का है।

पुलिस को मिली है सफलता

फेसबुक के जरिए अश्लीलता फैलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा था। इसके लिए पुलिस ने सटीक रणनीति बनाई थी। सबसे पहले फेक अकाउंट बनाकर युवक को झांसे में लिया गया था। इसके बाद उसके साथ दोस्ती बढ़ाई गई थी। एक खास जगह पर बुलाकर उसे धर दबोचा गया था। सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी का कहना है कि ई-मेल और फेसबुक के थ्रू हुए फर्जीवाड़ों की कई मामलों में इस तरह के अनुसंधान चल रहे हैं।

खुद भी ब्लॉक करा सकते हैं अकाउंट

आईटी एक्सप‌र्ट्स के मुताबिक फेक फेसबुक और वॉट्सअप अकाउंट को खुद बंद करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित सोशल साइट्स में मेल के थ्रू शिकायत भेजना होता है। शिकायत करने के ख्ब् घंटे के अंदर फेक अकाउंट बंद हो जाता है। इसके लिए विक्टिम को कुछ डॉक्टूमेंट सब्मिट करने होते हैं।

यहां करें शिकायत

कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) डीएसपी जसिंता केरकेट्टा का कहती हैं कि फेसबुक और वॉट्सअप के जरिए कोई ब्लैकमेल करता है, तो इसकी सूचना महिला पुलिस को दें। ऐसी हरकतों को रोकने के लिए ईव-टीजिंग सेल और महिला थाना है। इसके साथ ही ऐसी शिकायतों की जांच-पड़ताल के लिए टेक्निकल सेल का भी सहयोग मिलता है। इव टीजिंग की शिकायत करें

मिलेगी सुरक्षा

स्कूल, कॉलेज या कहीं भी छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत मोबाइल फोन के माध्यम से की जा सकती है। पुलिस तत्काल इस पर कार्रवाई करेगी। घटनास्थल पर महिला पुलिस दल-बल के साथ पीडि़त युवती को सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। मोबइल नंबर 99फ्9ख्ब्ब्ख्ब्ब् या पीएनटी नंबर 0म्भ्7-ख्ख्ख्ख्0फ्क् पर कंप्लेन दर्ज कराई जा सकती है।

वॉट्सअप और फेसबुक के जरिए अश्लीलता फैलाना आईटी एक्ट का उल्लंघन है। आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ऐसे कंप्लेन पर कार्रवाई की जाती है। ऐसी शिकायतें मिलने पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी जांच करते हैं। आरोप सही पाए जाने पर सात साल तक सजा का प्रावधान है।

-अनिमेश नैथानी, सिटी डीएसपी