JAMSHEDPUR: शहर की बेटियां देश में नहीं विदेशों में भी परचम लहरा रही है। मानगो की एक बेटी ने सात समंदर पार पोलैंड में अपना जलवा दिखाया है। डिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी कृष्णा कुमार की बेटी प्रियंका कुमारी को पोलैंड में फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को यह अवार्ड आईबीएम कंपनी की ओर से बेस्ट इंप्लाइज घोषित किए जाने पर दिया गया। इसे लेकर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। प्रियंका के पिता कृष्णा कुमार साकची स्थित एडीएल स्कूल में साइंस के टीचर है। मां उषा सिंह हाउस वाइफ हैं। रविवार को माता-पिता ने फोन पर अपनी बेटी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आइबीएम कंपनी ने ट्रेनिंग के लिए भेजा है पोलैंड

प्रियंका की स्कूलिंग एडीएल स्कूल से हुई है। बीटेक की पढ़ाई एनआईटी राउरकेला से की। इसके बाद वर्ष 2013 में आईबीएम कंपनी में कैंसप सलेक्शन हुआ। इसके बाद वह कोलकाता में कार्यरत थी। लेकिन कंपनी में बेहतर योगदान की भूमिका को देखते हुए उसे पोलैंड में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इसी दौरान उसे यह सम्मान से भी नवाजा गया। प्रियंका ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता का अहम योगदान बताया। प्रियंका के भाई राघवेंद्र शिकागो में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। जबकि दूसरा भाई शिवेंद्र मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

------------

फुटबॉल खिलाडि़यों के बीच खेल सामग्री वितरित

CHAIBASA: टाटा स्टील की ओर से संचालित अंडर-क्0 फुटबाल शिविर में भाग ले रही खिलाडि़यों के बीच रविवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह खेल सामग्री पूर्व नगर अध्यक्ष गीता बलमुचू के हाथों प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि सिंहभूम स्पोर्टस एसोसिएशन मैदान में विगत दो महिनों से अंडर-क्0 फुटबाल शिविर का आयोजन सप्ताह में चार दिन किया जा रहा है। जिसके तहत टाटा स्टील की ओर से ख्भ् खिलाडि़यों का खेल सामग्री वितरण किया गया।