-मामला कॉलेज में साफ-सफाई की राशि में गबन का

JAMSHEDPUR: को- आपरेटिव कॉलेज परिसर की झाडि़यों की साफ-सफाई के नाम पर फ्क्, 97,क्ब्ख् रुपये का गबन कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा। सुवेश चंद्र दास ने प्राचार्य डॉ। आरके दास, शंकर रजक व कुलवंत झा सहित अन्य के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रजिस्ट्रार ने अपनी तहरीर में बताया है कि वर्ष ख्0क्फ् में झाडि़यों की सफाई के लिए टेंडर निकाला गया था जिसमें कुलवंत झा ने अकेले टेंडर भरा और उनको ही निविदा दी गई। कुलवंत कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्हें बिल का भुगतान भी कर दिया गया। जब 8 जून ख्0क्भ् को इसका ऑडिट किया गया तो गड़बड़ी सामने आयी और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें कोल्हान यूनिवर्सिटी के ब्रजेश तिवारी, फाइनांस अधिकारी सुधांशु कुमार एवं को-ऑर्डिनेटर एके उपाध्याय शामिल किये गए। जांच में पाया गया कि साफ- सफाई के दौरान नियम का पालन नहीं किया गया। गलत कागजातों को पेशकर एवं एकमत होकर विश्वविद्यालय की संपत्ति का छलपूर्वक अमानत में ख्यानत किया गया। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ। आरके दास को सेवानिवृत्ति से मात्र पांच दिन पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई अभी बाकी है। बर्खास्ती मामले को डॉ। आरके दास ने हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। डॉ। दास पर गोलमुरी थाना में अवैध रूप से राशि निकासी का मामला भी दर्ज है।