छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 समतानगर निवासी माणिक चंद्र रजक और मुन्ना रजक के घर में आग लगने से छह हजार रुपये नकद व 80-90 जोड़ी कपड़े जल गए। हदसा जलते दीपक गिर जाने की वजह से हुआ। माणिक चंद्र रजक माधवबाग कॉलोनी गेट के सामने कपड़ा आयरन करता है। वहीं मुन्ना रजक की पत्‍‌नी घरों में झाड़ू-पोछा करती है। मंगलवार सुबह पूजा करने के बाद दोनों अपने-अपने काम में चले गए। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने देखा कि घरों से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते आग दिखने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी घरों से पानी लेकर आग बुझाने की कवायद में जुड़ गए। कुछ समय के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी पर मानगो थाने की पुलिस पहुंची। उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, युवा मोर्चा के संतोष भगत, संदीप शर्मा, शंभू पासवान, ललन तिवारी पहुंचे। पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान किया। माणिक चंद्र रजक के घर में जले कपड़े ग्राहकों के थे।

इनोवा में लगाई आग

उधर बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी रमेश पासवान की इनोवा में अज्ञात ने आग लगा दी। घटना सोमवार आधी रात की है। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इस बीच लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। कुछ समय के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। सूचना के एक घंटे विलंब से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मंगलवार सुबह बर्मामाइंस थाने को दी गई। रमेश पासवान ने बताया कि घर से सटे शेड परिसर में इनोवा खड़ी थी। आस-पास तीन टेंपो और बाइकें भी थी। ढाई बजे रात इनोवा में आग लगने की जानकारी हुई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इससे पहले इनोवा के पास खड़े तीन टेंपो भी आग से आंशिक रूप से प्रभावित हुए।