जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र कालिकानगर खनका में आभूषण दुकानदार अजय वर्मा पर अनीश कुमार थापा उर्फ राजा थापा ने गुरुवार रात को फाय¨रग की थी। मामले का आरोपित राजा थापा गिरफ्तार हुआ तो उसने एसएसपी को बताया उसकी बहन के साथ दुकानदार के गलत संबंध थे। दुकानदार मनाही के बावजूद उसके घर पर आना-जाना करता था जिसके कारण उसने उस पर फाय¨रग की थी। अब इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब आरोपित की मां शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। वह एसएसपी या अन्य वरीय अधिकारी से मिलना चाहती थी।

क्या कहती है आरोपी की मां

शिकायत में उसने पुलिस को बताया बेटे ने फाय¨रग मामले में गलत संबंध के कारण गोली मारे जाने की जानकारी दी। वह गलत है। बेटा झूठ बोल रहा है और ऐसा कर गुमराह कर रहा है। बचने की कोशिश कर रहा है। बताया उनकी बेटी चल-फिर नहीं सकती है। अजय वर्मा मददगार व्यक्ति है। बेटी की इलाज में मदद भी की है जहां तक उसके घर आने-जाने की बात है। वह जब बुलाती थी तब ही वह आता-जाता था। राजा थापा की गिरफ्तारी के बाद जो खून लगा हेलमेट पुलिस घर से बरामद बता रही है। हेलमेट अजय वर्मा का है। फाय¨रग की घटना के बाद इलाज के लिए वह उसे लेकर अस्पताल गई थी। एसएसपी कार्यालय में दुकानदार की मां भी आरोपित की मां के साथ पहुंची थी। गौरतलब है कि एसएसपी ने पत्रकार वार्ता में कहा था रंगदारी को लेकर फाय¨रग किए जाने का आरोप लगाकर दुकानदार अजय वर्मा ने गुमराह किया था। मामला रंगदारी का नहीं था।

विक्टिम अजय को अस्पताल से छुट्टी

इधर, दुकानदार अजय वर्मा को टाटा मुख्य अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उसने पत्रकारों को बताया 22 मई को राजा थापा ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। रंगदारी मांगी थी। चेन छीन लिया था। थाना में उसने लिखित शिकायत की थी। उलीडीह थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। गलत संबंध होने के कारण फाय¨रग होने की बात कहना रंगदारी मामले की वास्तविकता को छुपाना है। फिलहाल फाय¨रग के कारण को लेकर मामला उलझ गया है।