-प्लांट अफसर सहित जनरल शिफ्ट के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ पर लागू

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील में पांच दिनी ड्यूटी का नियम एक फरवरी से लागू हो जाएगा। फिलहाल नया नियम प्लांट अफसर सहित जनरल शिफ्ट में कार्यरत सभी मिनिस्ट्रीयल स्टाफ पर प्रभावी होगा। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अब सप्ताह में छह के बजाए सिर्फ पांच दिन ही काम करेंगे। कंपनी में ऑन रोल कर्मचारियों के काम के घंटे में जहां बढ़ोतरी की गई है वहीं, उनके लंच ब्रेक को एक घंटे से घटाकर आधा घंटा कर दिया गया है। वहीं ए, बी और सी शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारी पूर्व की तरह सप्ताह में छह दिन काम करते रहेंगे। एक फरवरी से सभी कंपनी अधिकारी भी ड्यूटी पर आने और जाने के समय अपना गेटपास पंच करेंगे। इधर, प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पांच दिन ड्यूटी की नयी कार्यप्रणाली को तीन माह बाद रिव्यू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसमें संशोधन किया जा सकता है। वहीं कर्मचारियों के मुद्दे पर टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने समझौते के तहत नए नियम पर क्भ् दिन बाद रिव्यू की बात कही है।

आधा घंटा लंच ब्रेक

टाटा स्टील में पहली फरवरी से जनरल शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों को मात्र आधे घंटे का लंच ब्रेक मिलेगा। लंच में उन्हें घर जाने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। इसको देखते हुए जनरल ऑफिस रीक्रिएशन क्लब कैंटीन (जीओआरसी) ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए पांच दिन अलग-अलग स्पेशल फूड पैक की व्यवस्था की है। कैंटीन में दोपहर क्ख्.फ्0 से ख् बजे तक पूर्व की तरह सामान्य खाना मिलता रहेगा।

म् जगहों पर मिलेगा कूपन

स्पेशल फूड के लिए कर्मचारियों को सुबह नौ से दस बजे तक कूपन कटवाना होगा। इसके लिए कुल छह स्थानों, एकाउंट्स एंड जनरल एडमिनिस्ट्रेशन में दो सहित इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट, आइटीएस बिल्डिंग, बिजनेस सेंटर और जीओआरसी कैंटीन में कूपन कटवाने की व्यवस्था रहेगी। सामान्य खाने के लिए सुबह दस से क्क् बजे तक कैंटीन परिसर में कूपन पूर्व की तरह मिलता रहेगा।

नया टाइम टेबल

जमशेदपुर प्लांट

ऑफिसर - सुबह 8 से शाम भ्.फ्0 बजे तक

मिनिस्ट्रियल स्टाफ - सुबह 9 से शाम म् बजे तक

नन प्लांट

ऑफिसर - सुबह 9 बजे से शाम म्.फ्0 बजे तक

मिनिस्ट्रियल व नन ऑफिसर - सुबह 9 बजे से शाम म् बजे तक।