-14 होटल और दुकानों से जब्त किए गए सैंपल

JAMSHEDPUR: फूड आइटम्स की जांच के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दिनभर बिष्टुपुर और साकची क्षेत्रों में विभाग की टीम मुस्तैद रही। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने इस दौरान क्ब् होटल और दुकानों से सैंपल जब्त किए।

आज भी चलेगा अभियान

टीम ए ने कुल चार होटलों से नमूना लिया। इसमें बिष्टुपुर स्थित मद्रासी होटल, आनंद होटल, अरविंद होटल व रिलायंस फ्रेश शामिल है। वहीं बी टीम ने कुल दस होटल व दुकानों से नमूना लिया। टीम ए में डॉ। प्रभाकर भगत, जिला टीबी पदाधिकारी, गुलाब लाकड़ा (फूड सेफ्टी ऑफिसर) और आदेश पाल नरेश कुमार शामिल थे। वहीं टीम बी में डॉ। महेश्वर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद सिंह (फूड सेफ्टी ऑफिसर), आदेशपाल राजू कुमार, पवन कुमार शामिल थे। सिविल सर्जन डॉ। श्याम कुमार झा ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। सभी नमूना को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कहां से क्या हुआ जब्त

- दुकान : साकची स्थित गोपी लाल साहू

नमूना : पान बाहार।

- दुकान : साकची स्थित प्रियांसू पान मसाला।

नमूना : कमला पसंद।

- दुकान : साकची स्थित डॉमिनोज होटल।

नमूना : तेल, चीज

- दुकान : साकची स्थित ब्लू डायमंड होटल।

नमूना : पनीर।

- दुकान : बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब।

नमूना : चिली सॉस।

- दुकान : साकची स्थित साहा टैगर होटल।

नमूना : घी, मिल्क पाउडर।

- दुकान : साकची स्थित रानी सती भंडार।

नमूना : घी

- दुकान : साकची स्थित चौधरी स्टोर।

नमूना : हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर।

- होटल : बिष्टुपुर स्थित सुख सागर।

नमूना : मिक्स मसाला, चाट मसाला।

- होटल : बिष्टुपुर स्थित जिंजर।

नमूना : अरहर दाल, चना दाल।

- बिष्टुपुर स्थित मद्रासी होटल, आनंद होटल, अरविंद होटल और रिलायंस फ्रेश से भी नमूना जब्त किया गया।