JMASHEDPUR: अंडर-क्9 चैलेजर्स ट्रॉफी के लिए झारखंड के चार खिलाडि़यों का चयन किया गया है। झारखंड के विराट सिंह, कौशल सिंह, इशान किशन, विनायक विक्रम को चैलेंजर्स ट्रॉफी में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मैच पुणे में ख्8 से फ्क् अक्टूबर तक खेला जायेगा। चैलेंजर्स ट्रॉफी में झारखंड के खिलाडि़यों का चयन जेएससीए के लिए गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर भारत की अंडर-क्9 व‌र्ल्ड कप टीम का चयन होना है। इस कारण झारखंड के चयनित खिलाडि़यों के पास यह बेहतरीन मौका है। खिलाड़ी अपना अगर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पायेंगे तो उन्हें अंडर-क्9 व‌र्ल्ड कप टीम में भी जगह मिल सकती है।

-----------

कविता बनी झारखंड महिला क्रिकेट की कप्तान

जमशेदपुर : झारखंड की महिला क्रिकेट टीम (सीनियर) की घोषणा शनिवार को कर दी गई। कविता राय को टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनित खिलाडि़यों को ख्म् अक्टूबर को बोकारो में कोच संजय पांडे को रिपोर्ट करने को कहा गया है। टीम इस प्रकार है- बोकारो की निहारिका प्रसाद, शोभा कुमारी, कनक लता, रचना कुमारी, देवघर की रौशनी कनौजिया, धनबाद की रुमा कुमारी महतो, जमशेदपुर की रिन्नी बर्मन, देवयानी प्रसाद, मोनिका मुर्मू, रितु कुमारी, रांची की कविता रॉय, सीमा सिंह, पश्चिम सिंहभूम की प्रियंका सवैया, रश्मि गुडि़या, शीला बोयपाई।

-----------

गोविंदपुर में नि:शुल्क क्विज फ्क् को

सामाजिक संस्थान नवचेतन की ओर से फ्क् अक्टूबर शनिवार को नि:शुल्क क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चित्रांकन प्रतियोगिता दोपहर एक बजे से व क्विज दोपहर दो बजे से गोविंदपुर स्थित सनराइज इंग्लिश स्कूल में होगी। पुरस्कार वितरण तीन बजे से होगा।