-बच्चे की मौत के बाद दो सगे भाईयों ने दिया घटना को अंजाम

-सरायकेला-खारसावां जिला के कुचाई थाना इलाके की है घटना

-चारों मृतक एक ही परिवार के थे, आरोपियों ने किया सरेंडर

JAMSHEDPUR: सरायकेला-खारसावां जिला के कुचाई थाना इलाके में डायन-बिसाही के आरोप में चार लोगों को मार डाला। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना शनिवार की रात करीब ख् बजे की है। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला

सरायकेला के डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले श्यामलाल मुंडा के एक साल के बेटे की मौत किसी बीमारी से शनिवार की दोपहर हो गई थी। श्यामलाल ने अपने बेटे की मौत को डायन-बिसाही का प्रकोप मान लिया। उसने अपने बेटे की मौत का आरोप पड़ोस में रहने वाली जिंकारू मुंडाइन (म्8 वर्ष) पर लगाया। इस दौरान उनमें बकझक भी हुई। डीएसपी ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे श्यामलाल मुंडा और उसका भाई राम सिंह मुंडा जिंकारू मुंडाइन के घर में घुसे और धारदार हथियार से वार कर जिंकारू मुंडाइन का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोनों भाईयों ने मिलकर जिंकारू की बेटी सारू मुंडाइन (भ्0 वर्ष) और दो बेटे घसिया मुंडा (ब्भ् वर्ष) व हागला मुंडा को भी मौत के घाट उतार दिया। रविवार की सुबह दोनों आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और जिंकारू मुंडाइन के सिर के साथ कुचाई थाना में सरेंडर कर दिया। इस दौरान वे मृत बेटे की लाश भी साथ लेकर आए थे।

जागरूकता की कमी

गांव में अंधविश्वास हावी है। गांववालों से मिली जानकारी के मुताबिक बीमार बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर के नहीं ले जाया गया। भूत-प्रेत के चक्कर में सिर्फ झाड़-फूंक ही करवाते रहे। ऐसे में बच्चे की बीमारी बढ़ती गई और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार फरसा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-दीपक कुमार, डीएसपी, सरायकेला