छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर में बुधवार को रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई। सोनारी थाना पुलिस ने मरीन ड्राइव के स्वर्णरखा नदी किनारे झाडि़यों से पांच साल की बच्ची का शव बरामद किया है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। बाएं हाथ की कलई भी गायब है। जलाने के दाग के निशान भी हैं। शरीर फूला हुआ है। बच्ची सोमवार शाम छह बजे से सोनारी से लापता थी। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने और हत्या के साक्ष्य छुपाने को शव को नदी किनारे झाडि़यों में फेंक दिए जाने की आशंका व्यक्त की है। बच्ची के शरीर में जगह-जगह जख्म हैं। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को दुखद बताया है और उपायुक्त, एसएसपी को कड़ी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद से पुलिस अधिकारी रेस हैं।

सोमवार से थी लापता

स्वजनों ने कहा बच्ची सोमवार से लापता थी। इसकी जानकारी सोनारी थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने कुछ नहीं किया। वे लोग अपने स्तर से भी बच्ची की तलाश कर रहे थे। बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है। बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए जाती थी। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने मेडिकल बोर्ड की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

खोजबीन हुइई शुरू

बच्ची के मामा ने बताया सोमवार की शाम घर के सामने भांजी खेल रही थी। अंधेरा होने पर जब वह घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बुधवार को बच्ची का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि वे रोज कमाने-खानेवाले लोग हैं। सुबह होते ही काम पर सभी लोग चले जाते हैं। बुजुर्गो के सहारे बच्चों को छोड़ जाते हैं। देर शाम आते हैं। किसी से लड़ाई-झगड़ा भी नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के सौतेला पिता को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जिस पर शंका की जा रही है कि घटना के दिन वह बच्ची को साथ लेकर गया था। इसके बाद बच्ची वापस नहीं लौटी। पूछे जने पर उसने कहा कि वह बच्ची को घर के पास ही छोड़कर गया था। बच्ची अपने नाना-नानी के घर रहती थी।