-मरीजों के बीच दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया गया

JAMSHEDPUR: साई परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा मंदिर परिसर में रविवार को निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्मानंद हृदयालय, तमोलिया के छह चिकित्सकों ने सामान्य रोग, हृदय रोग, मस्तिष्क रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग एवं शिशु रोग के कुल फ्ब्8 मरीजों की जांच की। साथ ही मरीजों के बीच निश्शुल्क दवा का वितरण किया। इससे पूर्व झारखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य कल्याणी शरण, संस्था के मुख्य सलाहकार एके श्रीवास्तव एवं घोड़ाबांधा पंचायत के मुखिया बहादुर बेसरा ने शिविर की शुरुआत की।

प्रसाद का वितरण

इसमें हुरलुंग, लुपुंगडीह, गरूरबासा, मनफीटा, नुतुनडीह, हाजीडीह, बानडीह, लुहाबसा, खोचाबजार, धानचटानी, केसिकुदर, खैरबानी, श्यामूटोला, घोड़ाबांधा एवं कमपुट्टा गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। शिविर के आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया की टेल्को टाउन शाखा, भारतीय जीवन बीमा निगम की जमशेदपुर शाखा, न्यू इंडिया इंश्योरेस की जमशेदपुर शाखा एवं संस्था के चेयरमैन राजीव कुमार, अध्यक्ष अनूप रंजन, ट्रस्टी नूतन कुमारी, रश्मि नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष एम दुर्गा राव, महासचिव सी उदय भास्कर, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रामलाल पांडेय, सुदर्शन महतो, शिखा रॉय चौधरी, दुर्गा घोष चौधरी, शशिकांत सिंह, भीम कर्मकार समेत संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी मरीजों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।