-एडमिट पेशेंट को नहीं पाकर आक्रशित हुईं महिलाएं

-बेहतर इलाज के लिए बिना इजाजत दूसरे हॉस्पिटल में ले गए थे परिजन

JAMSHEDPUR: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) हॉस्पिटल में रविवार को बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकत्र्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा तब शुरू हुआ जब एक पेशेंट्स से मिलने आयी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक पेशेंट को हॉस्पिटल में नहीं पाया। इसके बाद हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर के केबिन में घुस कार्यकत्र्ताओं ने जमकर बवाल मचाया।

क्या है मामला?

बागबेड़ा के हरहरगुट्टू निवासी विकास कुमार को नशीली दवा खाने के चलते रविवार की सुबह एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती करया गया था। ट्रीटमेंट के दौरान शरीर से नशीली दवा का असर उतारने के लिए पाइप की जरूरत आन पड़ी, परंतु हॉस्पिटल में पाइप नहीं होनी की वजह से विकास के घर वालों को डॉक्टर्स ने मार्केट जाकर पाइप को खरीद कर लाने की सलाह दी। इसी दौरान विकास के घर वालों ने एमजीएम हॉस्पिटल से बिना किसी से इजाजत लिए बेहतर इलाज के दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजपति देवी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता विकास से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल में पेशेंट को ना देख कार्यकत्र्ताओं ने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर्स से विकास की जानकारी मांगी। इसपर डॉक्टर्स के पास पेशेंट की किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर बवाल खड़ा हुआ।