छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र सुखलाड़ा सबर टोला में शुक्रवार की रात बुधनी सबर ने अपने पति उपेंद्र सबर की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने छह वर्षीय बेटे के साथ उसी कमरे में रात भर रही जिसमें उसके पति की लाश पड़ी हुई थी। शनिवार सुबह नींद खुलने पर बच्चे ने पिता को लहूलुहान और मां को नशे की हालत में पड़े देख पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुधनी सबर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से उसकी हरकत विक्षिप्त जैसी हो गई थी। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। एमजीएम थाना पुलिस के अधिकारी को पूछताछ में बुधनी सबर ने बताया कि पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिसका वह अक्सर विरोध करती थी। वह भी कभी-कभी पति के साथ शराब सेवन करती थी।

दोनों ने पी थी शराब

शुक्रवार की रात दोनों ने शराब सेवन किया। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। पति ने मारपीट करनी शुरू कर दी। वह बचने को इधर-उधर भागने लगी। तभी सामने कुल्हाड़ी पड़ी मिली। आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से कई बार पति के सिर पर प्रहार कर दिया। पति की कब मौत हो गई, पता ही नहीं चला। बाद में वह छह वर्षीय बेटे को साथ लेकर उसी कमरे में सो गई जहां पति मृत अवस्था में जमीन पर था। सुबह नशा कम होने पर उसने पति को मृत पाया। महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां कोरोना जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बच्चा चाचा को सौंपा

बुधनी की गिरफ्तारी के बाद उसके छह वर्षीय पुत्र कहां रहेगा इसको लेकर पुलिस परेशान रही। किसके भरोसे उसकी ¨जदगी कटेगी। जब माता-पिता के बीच विवाद हो रहा था, वह भी वहीं मौजूद था। विवाद का वह आदी हो चुका था, लेकिन उसने यह नहीं जाना कि माता-पिता के विवाद में पिता की मौत हो जाएगी। पुलिस ने बुधच्ी के बच्चे को उसके चाचा को सौंप दिया।