-'जागत बीतल रैन अरी' का लोकार्पण आज

-आज से अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव जमशेदपुर

-देवी, भरत शर्मा व्यास, कुणाल सहित कई कलाकार करेंगे शिरकत

JAMSHEDPUR: अब लोग बांगला रवींद्र संगीत का मजा भोजपुरी में भी ले सकेंगे। परसुडीह निवासी राजेंद्र साह द्वारा देश में पहली बार रवींद्र संगीत भोजपुरी में (बांग्ला रवींद्र संगीत का अनुवाद कर) प्रस्तुत किया गया है। इसके क्क् गीतों का एलबम 'जागत बीतल रैन अरी' रवींद्र संगीत भोजपुरी में तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण क्ख् जुलाई रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में होगा। रविवार को यहां संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश की फेमस भोजपुरी हस्तियां भरत शर्मा व्यास, मशहूर गायिका देवी, विष्णु ओझा, कुणाल, गोलू रजा समेत भोजपुरी फिल्म निर्माता शशिधर सिंह आदि शाि1मल होंगे।

भोजपुरी गीतों की तरह तड़क-भड़क नहीं

इस संबंध में शनिवार को बिष्टूपूर स्थित तुलसी भवन में राजेंद्र साह 'राज' ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इन गीतों में आजकल के भोजपुरी गीतों की तरह तड़क-भड़क का मसाला नहीं है, लेकिन ऐसे लोग जो भोजपुरी को मातृभाषा का सम्मान देते हैं और स्वस्थ भोजपुरी गीत के हिमायती हैं नि:संदेह उन्हें यह काफी अच्छा लगेगा। इन्हें भावपूर्ण मधुर संगीत के रूप में याद किया जा सकता है। यह क्क् गीतों का एलबम 'जागत बीतल रैन अरी' निश्चित रूप से अश्लीलता और फूहड़ता पर एक करारा तमाचा होगा। सभी गीत भाव पूर्ण हैं जिनमे गुरुदेव ने जीवन के सभी रंगों को उतारा है। मौके पर अरुण कुमार 'अरुणेन्दु', नमेदश्वर पांडेय, सुधीर कुमार, राजेश राय उपस्थित थे।