जमशेदपुर(ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्सव की तरह योग का उल्लास देखा कया

स्टेप बाय स्टेप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सीएच एरिया स्थित प्ले स्कूल में स्टेप बाय स्टेप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। मौके पर प्रिंसिपल डॉली उपाध्याय ने बच्चों सहित अन्य को योग की जानकारी दी और सभी से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने को कहा।

नारी शक्ति जमशेदपुर

नारी शक्ति जमशेदपुर के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने महिलाओं को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। मौके पर पंसस झरना मिश्रा, पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा, संध्या सिंह, पुष्पा सिंह, माधुरी सिंह, सीमा सिंह, आशा सिंह, अंजू सिंह, विभा सिंह, निवेदिता सिंह, संध्या सिंह आदि उपस्थित थीं।

पतंजलि योग समिति

कदमा के उलियान में पतंजलि योग समिति द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योग कार्यक्रम में आस-पास की महिलाओं ने हिस्सा लिया और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया।

दक्षिण बागबेड़ा पंचायत भवन

दक्षिण बागबेड़ा पंचायत भवन में योग दिवस के मौके पर ट्रेनर अमित आर्यन ने सभी को योग करने के तरीके और उनके फायदे की जानकारी दी। योग शिविर में दक्षिण बागबेड़ा के पंसस सुशील कुमार, मुखिया धनमुनी मार्डी, पंचायत सचिव शिखर चंद महतो, वार्ड सदस्य मुकेश शर्मा, संगीता देवी, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव, एएनएम नीलम कुमारी, पुष्पा देवी, संदीप विश्वकर्मा, सत्यानंद श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, आंगनबाड़ी सहिया सीमा देवी, मिनी देवी आदि उपस्थित थीं।

गदड़ा में हुआ योग

आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा आनंद मार्ग जागृति में स्थानीय लोगों के बीच योग दिवस का आयोजन हुआ। मौके पर लाल बिहारी आनंद ने योग और उसके फायदों के बारे में बताया।

आशियाना अनंतारा सोसाइटी

मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा आवासीय कॉलोनी में सोसाइटी के लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक विजन मंडल ने लोगों को योगा करवाते हुए योग करने का लाभ बताया। मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह भी उपस्थित थे।

सीपीएस में योग दिवस

आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित योग दिवस में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में ऑफलाइन तथा नर्सरी से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों ने घर से ऑनलाइन भाग लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ। मौसमी सहित अन्य शामिल हुए।

आरवीएस अकादमी में योग दिवस

आरवीएस अकादमी में विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन बिंदा सिंह, प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा, वाइस प्रिंसिपल अनीता तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर

बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान सचिव डॉ। हरिबल्लभ सिंह 'आरसीÓ पूनम सिंह, रश्मि सिन्हा आदि मौजूद थीं। धन्यवाद ज्ञापन रंजना सिंह ने किया।

गोविंद विद्यालय

तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया, शिक्षिका पूनम कुमारी एवं शिक्षक संजीव कुमार ने योग के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्राचार्या कृष्णा मोदक, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजयि़ा, जूनियर प्रभारी रीता चौधरी, अंजली सौरभ, गोकुलानंद मिश्रा आदि उपस्थित थीं।

एसडीएसएम स्कूल

सिदगोड़ा स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सलेंस में योग दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ। मनोज महापात्रा उपस्थित थे। इस दौरान योगासन के साथ ही बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। मौके पर प्राचार्य मौसमी दास सहित अन्य उपस्थित थीं।