जमशेदपुर (ब्यूरो): आगामी 1 अप्रैल से मंजू बगडिय़ा कार्यभार संभालेगी। इससे पहले तुलसी भवन बिष्टुपुर में प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस मंथन अधिवेशन के दौरान खुले मंच से सम्मेलन की सदस्यों ने पूर्व की कमियों और उसे सुधाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सवाल-जवाब भी किए मंच पर उपस्थ्ति पूर्व राष्ट्रीय तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्षों ने सवाल का जवाब एवं सुझाव देते हुए सदस्यों का संदेह दूर किया।

54 शाखाओं को किया गया पुरस्कृत

खुले मंच कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें झारखंड प्रदेश के सभी 54 शाखाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल ने अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें शहरी क्षेत्र में जमशेदपुर शाखा और ग्रामीण क्षेत्र में जामताड़ा शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। वहीं शहरी क्षेत्र में देवघर शाखा और ग्रामीण क्षेत्र में कतरास शाखा को स्व। मंजू मेहारिया स्मृति पुरूस्कार मिला। इसी प्रकार पांच शहर रांची, चाईबासा, चास, धनबाद, गिरिडीह शाखा को श्रेष्ठ शहरी तथा श्रेष्ठ ग्रामीण क्षेत्र में गोविंदपुर, गम्हरिया पाला जोड़ी को सम्मानित किया गया। नूतन शाखा में शहरी से दुमका और ग्रामीण से हल्दीपोखर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल ने बताया कि झारखंड की सभी शाखा अध्यक्षों के द्वारा सभी कार्यों में उन्हें पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव प्रभा पाडिय़ा एवं रानी अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन प्रभा पाडिय़ा ने किया। इस अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से लगभग 250 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।