-गुरुवार को सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था मैक्सिमम टेंपरेचर

-सुबह से शाम तक लू का कहर, बढ़ी लोगों की परेशानी

JAMSHEDPUR: सुबह से शाम तक लू और आसमान से बरस रही आग ने जमशेदपुर के लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ब्भ्.म् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था और बुधवार के अधिकतम तापमान ब्भ्.ख् से दशमलव चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। लगातार बढ़ रहे तापमान और जबर्दस्त लू से लोग दिनभर बिलबिलाते रहे और अपने घरों और कार्यालयों में कैद होकर रह गए। सुबह क्0 बजे से शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चमड़ी झुलसा रही थीं। सड़क पर चलना मुहाल हो गया था। लोगों को काम करने में भारी परेशानी हुई।

मानगो डिमना रोड जाम

इधर, दोपहर लगभग क्ख् बजे स्थानीय लोगों ने अनियमित जलापूर्ति और बिजली की आंखमिचौली के खिलाफ मानगो-डिमना रोड जाम कर दिया। लगभाग एक घंटे रहे जाम में फंसे लोग धूप से परेशान रहे। आने-जाने वाले लोग अपना वाहन छोड़कर छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। लगभग घंटे भर बाद किसी तरह से जाम हटा तो लोगों की जान में जान आई।