JAMSHEDPUR: आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) व उसकी सब्सिडियरी यूनिट जमशेदपुर इंजीनिय¨रग एंड मशीन मैन्यूफैक्च¨रग कंपनी (जेम्को) कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता शुक्रवार को हो गया। आइएसडब्ल्यूपी प्रबंधन, वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन व जेम्को वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के ग्रेड में अधिकतम 10,500 व औसतन 8,500 रुपए की बढ़ोतरी होगी। ग्रेड रिवीजन का समय-सीमा छह साल निर्धारित किया गया है। उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुए इस समझौते में कंपनी के एमडी नीरज कांत व दोनों यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय मुख्य रूप से शामिल थे। तार कंपनी बोर्ड रूम में समझौता हुआ।

एक अप्रैल-17 से मिलेगा लाभ

कर्मचारियों को पिछले एक अप्रैल-17 से ग्रेड रिवीजन का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व हुए ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों को करीब 5,300 का लाभ मिला था जिसकी समय-सीमा पांच साल थी। समझौते में कर्मचारियों के बेसिक में 4000 का एमजीबी शामिल किया गया हैं। वहीं समझौते पत्र पर कंपनी के एमडी नीरज कांत, उपाध्यक्ष यू मिश्रा, जेके सिंह, डीजीएम रवि नारायण कर, यूनियन से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, यूनियन के महामंत्री अमित सरकार, आशीष अधिकारी, सह सचिव ¨रटू चटर्जी, मंजीत सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए।

एक्सीडेंटल में दस लाख व नेचुरल डेट में पांच लाख

ग्रेड रिवीजन समझौते में कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान दिया गया हैं। सोशल सिक्युरिटी स्कीम के तहत कर्मचारियों के दुर्घटना में मृत्यु पर दो लाख व सामान्य मृत्यु होने पर एक लाख मिलता था। वहीं उक्त राशि को एक्सीडेंटल में दस लाख व सामान्य मृत्यु होने पर पांच लाख किया गया हैं।